Tuesday, March 31, 2026
Homeमंडलअयोध्या मंडलAyodhya News:दवा व्यवसाई से हुई लूट मामले में दो गिरफ्तार

Ayodhya News:दवा व्यवसाई से हुई लूट मामले में दो गिरफ्तार

मनोज तिवारी

अयोध्या। चौरे बाजार पुलिस चौकी क्षेत्र में प्रयागराज हाईवे पर दो दिन पूर्व एक दवा व्यवसाई के साथ हुई लूट की घटना में कोतवाली पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। कोतवाली क्षेत्र के कोछा बाजार निवासी अंकुर गुप्ता पुत्र ओम प्रकाश गुप्ता द्वारा कोतवाली में दी गई तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 394 आईपीसी में अभियोग दर्ज किया गया है। पीड़ित द्वारा बताया गया है कि मंगलवार की रात करीब 8 बजे वह बाइक से अपने घर कोछा बाजार लौट रहा था। चौरे बाजार पुलिस चौकी क्षेत्र के श्री कृष्णा महाविद्यालय मंगारी के पास प्रयागराज हाईवे पर पहुंचा सफेद अपाची पर सवार चार अज्ञात लोगों ने उन्हें रोक लिया तथा मारा पीटा और बैग छीन लिया। बैग में 40 हजार रुपए नगद तथा महत्वपूर्ण कागजात थे। घटना के बाद चारों आरोपी मौके से फरार हो गए। उसके बाद उन्होंने डायल पीआरबी को भी फोन किया तथा चौरे बाजार पुलिस चौकी में सूचना दिया। चौरे बाजार पुलिस चौकी प्रभारी अभिनंदन पांडेय ने बताया कि लूट में शामिल दो आरोपियों अवधेश पुत्र रंग बहादुर एवं अंकुर पुत्र प्रेम नारायण निवासी खिदिरपुर चौरे बाजार को बुधवार की रात करीब 10 बजे पुलिस चौकी क्षेत्र के बेनीपुर मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया। जमा तलाशी लेने पर आरोपी अवधेश के पास से लूट के बचे हुए 3000 रुपए नगद, 12 बोर का एक तमंचा तथा दो कारतूस बरामद हुआ दूसरे आरोपी अंकुर के पास से लूट के बचे हुए 2000 रुपए नगद बरामद हुए हैं। मामले में बरामदगी और आर्म्स एक्ट की धारा बढ़ाई गई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular