Thursday, February 12, 2026
Homeमंडलअयोध्या मंडलAyodhya News:ठण्ड में कांप रहे फरियादी को एसओ ने ओढ़ाया कम्बल

Ayodhya News:ठण्ड में कांप रहे फरियादी को एसओ ने ओढ़ाया कम्बल

मनोज तिवारी

अयोध्या। हैदरगंज थाना प्रभारी रतन शर्मा ने मानवीय संवेदना की मिसाल पेश करते हुए थाने पर आयी हुई बुजुर्ग और असहाय फरियादी लीलावती पत्नी झिनकू निवासी तिवारी का पुरवा व राम यज्ञ पुत्र राजाराम निवासी चौबे का पुरवा को तत्काल राहत देने का कार्य किया। ठण्ड से काप रहे दोनों लोगों को गर्म कम्बल मंगाकर ओढ़ाया और समस्या को सुनकर संम्बन्धित उप निरीक्षक व आरक्षी को मौके पर निस्तारण के लिए भेजा। बुजुर्ग फरियादी द्वारा थाना प्रभारी द्वारा किए गये प्रेम व व्यवहार से खुश हो होकर आभार जताया गया। मौजूद लोगों ने थाना प्रभारी के इस मानवीय कार्य की सराहना की।

यह भी पढ़ें : गणतंत्र दिवस पर किसानों के ट्रैक्टर परेड को पुलिस की मंजूरी

RELATED ARTICLES

Most Popular