मनोज तिवारी
अयोध्या। जिले के कोतवाली गोसाईगंज नगर के पश्चिमी सिरे पर आरबीएम फ्यूचर जीनियस स्कूल के निकट अयोध्या की तरफ से आ रही ट्रक ने मोटर साइकिल सवार को टक्कर मार दी। मोटर साइकिल टक्कर लगने के बाद पीछे से मोटर साइकिल जा रही वह भी भिड़ गई। परिणाम स्वरूप एक महिला सुनीता देवी (25) पत्नी इंद्रजीत, आयुष (02) पुत्र इंद्रजीत निवासी अमोघा थाना अहिरौली अंबेडकर नगर की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। घायल रवि पुत्र त्रिलोकी राजभर, गुड्डू पुत्र सियाराम निवासी सहारा बिशुनपुर रौनाही अयोध्या घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोसाईगंज उपचार के बाद जिला चिकित्सालय अयोध्या रेफर कर दिया। मृतकों को थाना गोसाईगंज पुलिस अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया कोतवाली प्रभारी गोसाईगंज विनोद बाबू मिश्रा से बात करने पर मालूम हुआ कि मृतक व घायल परिजनों की तरफ से अभी कोई शिकायत ही प्रार्थना पत्र नहीं मिला ट्रक पुलिस के कब्जे में है।
यह भी पढें : सड़क हादसे में तीन महिलाओं की मौत, दो गंभीर
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना Application निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310
