Wednesday, February 11, 2026
Homeमंडलअयोध्या मंडलAyodhya News:टॉयलेट क्लीनर पीकर कैदी ने किया आत्महत्या का प्रयास

Ayodhya News:टॉयलेट क्लीनर पीकर कैदी ने किया आत्महत्या का प्रयास

संवाददाता

अयोध्या। मण्डल के अंबेडकर नगर जिले में उम्र कैद की सजा काट रहे एक कैदी ने जिला कारागार में सोमवार शौचालय में रखा टॉयलेट क्लीनर पीकर आत्महत्या की कोशिश की। आनन फानन में उसे जेल के कर्मचारियों ने जिला अस्पताल पहुंचाया। हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने उसे लखनऊ केजीएमयू रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि रणजीत पुत्र बाबूलाल को न्यायालय द्वारा हत्या का दोषी मानते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। उसने सोमवार को जेल के बाथरूम में सफाई के लिए रखा हुआ टॉयलेट क्लीनर पी लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ने लगी,आनन-फानन में जेल प्रशासन ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसेकेजीएमयू के ट्रामा सेंटर लखनऊ के लिए डॉक्टरों ने रेफर कर दिया। जेल अधीक्षक हर्षिता मिश्रा ने बताया सजायाफ्ता कैदी रणजीत डिप्रेशन का शिकार है। उसकी दवा चल रही थी। उन्होंने बताया कि कैदी को बचाने का पूरा प्रयास किया जा रहा है।

यह भी पढें : हाथ-पैर बांधकर युवती को बोरे में भरकर जलाया

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना Application निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular