मनोज तिवारी
अयोध्या। डॉक्टर सीबीएन त्रिपाठी ने जिला चिकित्सालय के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक का कार्यभार ग्रहण कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला चिकित्सालय के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक के पद पर तैनात रहे डॉ रविंदर कुमार श्रीवास्तव का शासन द्वारा पदोन्नति करते हुए निदेशक सीएचसी उत्तर प्रदेश लखनऊ के पद पर हो जाने के कारण सुल्तानपुर जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी के पद पर तैनात डॉ सीबीएन त्रिपाठी को जिला चिकित्सालय अयोध्या के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक के पद पर किए जाने पर डॉक्टर त्रिपाठी ने जिला चिकित्सालय पहुंचकर अपना कार्यभार ग्रहण किया।
यह भी पढ़ें : लालू यादव की हालत गंभीर, एयर एंबुलेंस से लाए गए दिल्ली
