Tuesday, March 3, 2026
Homeमंडलअयोध्या मंडलAyodhya News:चार वर्ष की बच्ची से दुष्कर्म

Ayodhya News:चार वर्ष की बच्ची से दुष्कर्म

संवाददात

अयोध्या। जिले के रुदौली कोतवाली क्षेत्र के एक ग्राम में चार साल के बच्ची के साथ गांव के ही युवक ने बहला-फुसलाकर दुष्कर्म किया। काफी देर तक बच्ची के परिजनों की तलाश के बाद गंभीर अवस्था में घायल बेटी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। क्षेत्राधिकारी रुदौली ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के एक युवक ने अपने घर के पास खेल रही चार साल की अबोध बालिका को बहला-फुसलाकर अपने साथ लेकर चला गया। गांव से आधा किमी दूर नहर के किनारे निर्जन स्थान पर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया और बालिका को छोड़कर भाग निकला। बच्ची को ले जाते बालिका के चचेरे भाई ने देखा था।काफी समय तक बालिका के न मिलने पर चचेरे भाई ने यह बात घर वालो को बताई। बालिका के मिलने के बाद परिजनों ने घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि कोतवाल रूदौली पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। उन्होंने बताया कि परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular