मनोज तिवारी
अयोध्या। अदालत के आदेश पर बीकापुर कोतवाली पुलिस द्वारा घर में घुसकर विवाहिता के साथ छेड़छाड़ व अश्लील हरकत करने, धमकी देने एवं मारपीट करने के आरोप में एक युवक के विरुद्ध 354क, 354ख, 452, 504, 506 आईपीसी के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित विवाहिता द्वारा दिए गए शिकायत पत्र में बताया गया है कि 11 अगस्त 2020 को रात में वह अपने घर में सो रही थी। रात करीब 11ः45 पर गांव का निवासी आरोपी पवन कुमार मिश्रा अपने सरिया के रास्ते चुपके से उनके घर में घुस गया। उन्हें अकेली देखकर आरोपी उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा तथा जबरदस्ती उसके कपड़े निकालने लगा। हल्ला गुहार मचाने पर भद्दी भद्दी गालियां देते हुए थप्पड़ से मारने पीटने लगा। हमले में उसे काफी चोटें आई। हल्ला गुहार सुनकर उनके घर के लोग तथा गांव के कई लोगों आता देखकर आरोपी भागने लगा। उस समय तेज बारिश हो रही थी। भागते समय आरोपी फिसल कर गिर गया। उनके घर के लोगों ने तथा गांव के लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया।घटना की सूचना 112 पीआरबी पुलिस को दिया। मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी को पकड़कर थाने ले गई। लेकिन आरोपी को थाने से छोड़ दिया गया। कोतवाली में उनके द्वारा तहरीर दी गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। क्षेत्राधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से शिकायत की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। बाद में उसने अदालत का दरवाजा खटखटाया।
यह भी पढ़ें : पांच लाख में दे रहा था डेढ़ किलो सोना, गिरफ्तार
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310
