Wednesday, February 11, 2026
Homeमंडलअयोध्या मंडलAyodhya News:कई निरीक्षकों व उपनिरीक्षकों के कार्य क्षेत्र बदले

Ayodhya News:कई निरीक्षकों व उपनिरीक्षकों के कार्य क्षेत्र बदले

संवाददाता

अयोध्या। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पाण्डेय ने शुक्रवार को तीन निरीक्षक सहित छह उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव कर दिया। नए बदलाव के बाद कई उपनिरीक्षकों को थानों की कमान सौंपी गई है। पुलिस कार्यालय ने बताया कि एसएसपी पाण्डेय ने अपने वाचक निरीक्षक श्याम सुंदर पाण्डेय को बीकापुर कोतवाली का प्रभारी निरीक्षक, पटरंगा के प्रभारी निरीक्षक रहे रामकिशन राणा को रौनाही थाना का प्रभारी निरीक्षक बनाया है। जबकि रौनाही थाना के प्रभारी निरीक्षक रहे रामाश्रय राय अब एसएसपी के वाचक होंगे। उन्होंने बताया कि पूराकलंदर थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह को कुमारगंज थानाध्यक्ष, कुमारगंज थानाध्यक्ष रहे संतोष कुमार सिंह को पूराकलंदर थानाध्यक्ष और अयोध्या कोतवाली के दर्शननगर चौकी प्रभारी रहे विवेक सिंह को पटरंगा थानाध्यक्ष बनाया गया है। नगर कोतवाली में सम्बद्ध रहे मुनिमन रंजन दुबे को देवकाली चौकी प्रभारी, कैंट थाना के औद्योगिक चौकी प्रभारी रहे राजेश कुमार मिश्र को दर्शन नगर चौकी प्रभारी व रौनाही थाना में सम्बद्ध रहे धर्मेन्द्र कुमार गुप्त को एसएसपी पाण्डेय ने औद्योगिक चौकी की कमान सौंपी है।

यह भी पढें : विदेशियों को ठगने वाले फर्जी कॉल सेंटर से जुड़े सात गिरफ्तार

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular