Tuesday, February 10, 2026
Homeमंडलअयोध्या मंडलAyodhya News:एक किलो 200 ग्राम गांजा के साथ एक गिरफ्तार

Ayodhya News:एक किलो 200 ग्राम गांजा के साथ एक गिरफ्तार

मनोज तिवारी

अयोध्या। पटरंगा पुलिस ने एक व्यक्ति को एक किलो 200 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जानकारी के मुताबिक थानाध्यक्ष पटरंगा अशोक कुमार सिंह को मुखबिर द्दारा सूचना मिली कि एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था मे आलिया शहीद मोड़ के पास कहीं जाने के लिए खड़ा हुआ है सूचना मिलते ही एसओ पटरंगा ने तत्काल उपनिरीक्षक राम खेलाड़ी, का. सुनील कुमार, आकाश कुमार की टीम को मुखबिर के बताए स्थान पर भेजा। उपनिरीक्षक राम खेलाड़ी ने मुखबिर के बताए स्थान आलिया शहीद मोड़ ग्राम घोसवल से चांद हुसैन पुत्र इरशाद हुसैन निवासी नगरा थाना पटरंगा को एक किलो 200 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार कर पटरंगा थाना ले गए। इस सम्बंध में उपनिरीक्षक रामखेलाड़ी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी को एनडीपीएस एक्ट की 8/20 में जेल भेज दिया गया है।

यह भी पढें : स्कूल फीस पर राजस्थान हाईकोर्ट का फैसला

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular