मनोज तिवारी
अयोध्या। किसान विरोधी कृषि बिल के खिलाफ धरना प्रदर्शन में शामिल होने सपा कार्यालय जा रहे गोसाईंगंज के पूर्व सपा विधायक अभय सिंह को प्रशासन ने उनके राजेपुर आवास पहुँचकर उन्हें उनके घर मे रोक दिया। प्रशासन की कार्यवाही से नाराज पूर्व विधायक अपने राजेपुर आवास में ही किसान विरोधी बिल के खिलाफ समर्थको सहित धरने पर बैठ गये। पूर्व विधायक ने कहा की प्रशासन दमनकारी नीति अपना कर किसानों की आवाज को दबाने का प्रयास कर रहा है। सिंह ने कहा कि किसानों की आन मान में उनकी यह लड़ाई आगे भी जारी रहेगी। उन्होंने सरकार के तानाशाही रवैये पर नाराजगी जताते हुये कहा कि भाजपा सरकार लोकतंत्र का गला घोट रही है।
यह भी पढ़ें : यहां मुफ्त कोचिंग लें अनुसूचित जाति, जनजाति के प्रतियोगी परीक्षार्थी
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना Application निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310
