Saturday, March 7, 2026
Homeमंडलअयोध्या मंडलAyodhya News:अब शोषण बर्दाश्त नहीं करेगा श्रमिक संघ-सत्य नारायण

Ayodhya News:अब शोषण बर्दाश्त नहीं करेगा श्रमिक संघ-सत्य नारायण

संवाददाता

अयोध्या। श्रमिकों का सरकार व अधिकारियों द्वारा किया गया जा रहा शोषण उत्पीड़न अब कदापि बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि अधिकारियों ने श्रमिकों का शोषण जारी रखा तो आने वाले दिनों में संगठन आंदोलन का रास्ता अख्तियार करने को बाध्य होगा। उत्तर प्रदेश लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ के कार्यवाहक अध्यक्ष कॉमरेड सत्यनारायण त्रिपाठी ने संगठन के फैजाबाद इकाई के जिला सम्मेलन को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि सरकार श्रमिक कानूनों में बदलाव करके श्रमिकों का शोषण-उत्पीड़न विभागीय अधिकारियों के माध्यम से करा रही है।कर्मचारी व श्रमिक संगठन सरकार के श्रम विरोधी कानूनों का खुलकर विरोध कर रहे हैं। आज आवश्यकता इस बात की है कि सभी कर्मचारी और श्रमिक मिलकर केंद्र सरकार द्वारा लाए गए श्रमिक विरोधी कानूनों के खिलाफ लामबंद होकर पुरजोर विरोध करें।
उत्तर प्रदेश लोक निर्माण विभाग अयोध्या के श्रमिकसंघ के जिला सम्मेलन की अध्यक्षता दृग विजय त्रिपाठी ने की, जबकि सम्मेलन का संचालन श्रमिक नेता रामलोचन ने किया। जिला सम्मेलन का उद्घाटन उत्तर प्रदेश लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ के प्रांतीय महामंत्री राम जनम मौर्य ने किया। इस अवसर पर अपने सम्बोधन में कहा कि जब-जब जब श्रमिक संघ कमजोर हुआ है तब-तब सरकार व अधिकारियों द्वारा किया जा रहा शोषण -उत्पीड़न बढ़ा है, इसलिए आवश्यकता इस बात की है कि कर्मचारी व श्रमिक संगठित होकर जागरूक रहते हुए संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ अपने अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष करने हेतु हमेशा तैयार रहें। इस सम्मेलन को भाकपा राज्य काउंसिल के सदस्य अशोक कुमार तिवारी, भाकपा नेता सूर्यकांत पाण्डेय, रामजीत यादव, बिजली कर्मचारी संघ के नेता लक्ष्मी नारायण पटेल सहितअन्यलोगों ने संबोधित किया। सम्मेलन के द्वितीय सत्र में श्रमिकसंघ की नई जिला कमेटी का गठन किया गया जिसके अध्यक्ष रामलोचन बनाए गए हैं। दृग विजय तिवारी (कार्यवाहक अध्यक्ष), राजधारी यादव (वरिष्ठ उपाध्यक्ष), जयकरन सिंह (उपाध्यक्ष), सियाराम रावत (उपाध्यक्ष), शैलेंद्र कुमार सिंह (महामंत्री), नित्यराम (कोषाध्यक्ष), जियालाल (संगठनमंत्री), हरिशंकर पाठक (संयुक्त मंत्री), रामटहल व नंद किशोर यादव कार्यकारिणी सदस्य बनाए गए। नवनिर्वाचित जिला मंत्री शैलेंद्र कुमार सिंह ने सम्मेलन में उपस्थित श्रमिक प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि अयोध्या जनपद के लोक निर्माण विभाग में कार्यरत श्रमिकों व कर्मचारियों का उत्पीड़न शोषण पूर्णतया बंद किया जाना चाहिए। यदि किसी अधिकारी द्वारा किसी भी श्रमिक कर्मचारी का उत्पीड़न-शोषण किया जाएगा तो संगठन उस अधिकारी के खिलाफ पुरजोर तरीके से आंदोलन चलाएगा। सभी अधिकारी अपने रवैए में परिवर्तन लाएं। उन्होंने सरकार से मांग की है कि वह अपने द्वारा बनाए गए श्रमिक विरोधी कानूनों को तत्काल वापस ले और श्रम कल्याणकारी कानून बनाने का कार्य करें। नवगठित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का अभिनंदन श्रमिक संघ के प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष सत्यनारायण त्रिपाठी ने किया।

यह भी पढें : बोलेरो को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने मारी टक्कर, दो बारातियों की मौत

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना Application निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular