Monday, March 2, 2026
Homeमंडलअयोध्या मंडलAyodhya News:अपहरण के आरोपी ग्राम प्रधान के अवैध निर्माण पर चली जेसीबी

Ayodhya News:अपहरण के आरोपी ग्राम प्रधान के अवैध निर्माण पर चली जेसीबी

मनोज तिवारी

अयोध्या। जिले में अपहरण कांड में कारण बनी खलिहान की जमीन को शनिवार की देर शाम जिले के प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में जेसीबी मशीन से धराशाई कर दिया। वहीं पुलिस और प्रशासन की इस कार्यवाही को लेकर क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। शनिवार की देर शाम एसपी ग्रामीण शैलेंद्र कुमार सिंह, एडीएम, उप जिलाधिकारी बीकापुर दिग्विजय सिंह, क्षेत्राधिकारी बीकापुर अजय कुमार सहित प्रशासनिक व पुलिस अमला अपहरण कांड में आरोपित ग्राम प्रधान कटौना संजय वर्मा के घर पहुंच गया। वहीं पहले से ही प्राथमिक विद्यालय में मौजूद पीएसी के जवानों ने शांति व्यवस्था की कमान को संभाल रखा था। इसी बीच देर शाम जेसीबी मशीन गरजने लगी। देखते ही देखते अवैध रूप से निर्मित हुए पशुशाला सहित शौचालय को धराशाई कर दिया। ग्राम पंचायत कटौना की गाटा संख्या 302 रकबा 406 है, इसी के आंशिक भाग पर शेर बहादुर वर्मा का भी कब्जा है। इस पर ग्राम प्रधान कब्जा करना चाहते थे। इसी को लेकर आए दिन दोनों पक्षों में विवाद हुआ करता था। इसकी जानकारी देते हुए हल्का लेखपाल अजय तिवारी ने बताया कि अवैध कब्जेदारी को लेकर 122 बी का मुकदमा राजस्व प्रशासन ने पहले से ही कर रखा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular