Wednesday, March 4, 2026
Homeमंडलअयोध्या मंडलAyodhya : CM के अयोध्या आगमन की तैयारियां पूर्ण

Ayodhya : CM के अयोध्या आगमन की तैयारियां पूर्ण

मनोज तिवारी

अयोध्या। आगामी 19 अक्टूबर को अयोध्या आ रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दीपोत्सव स्थल का निरीक्षण करने के साथ ही श्रीराम जन्मभूमि का दर्शन व मंदिर निर्माण स्थल का निरीक्षण करेंगे। इसे देखते हुए साकेत महाविद्यालय और अयोध्या एयरपोर्ट पर उनके हेलिकाप्टर के उतरने व अन्य सुरक्षा प्रबंध किए जा रहे हैं। डीएम नितीश कुमार ने सीएम के कार्यक्रम को देखते हुए सभी विभागों से अपने कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए है। उन्होंने जल्द से जल्द दीपोत्सव की समस्त तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के लिए मीडिया को कोई पास जारी नहीं किया गया है। सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखकर कवरेज किया जा सकता है। उनके साथ एएनआई टीम तथा सूचना निदेशालय की टीम फोटोग्राफी व वीडियो ग्राफी के लिए उनके साथ उपलब्ध रहेगी। इससे पहले सीएम योगी आदित्यनाथ 28 सितंबर को लता चौक के उद्धाटन अवसर तथा 12 अक्टूबर को श्रीराम महायज्ञ में शामिल होने आ चुके हैं। 12 अक्टूबर को उन्होने गोलाघाट स्थित अम्मा जी मंदिर में आदि रामानुजाचार्य की मूर्ति की स्थापना 1000वीं जयंती के अवसर पर की थी। बताते चलें कि सीएम योगी पहले ही इस बार अयोध्या के हर मंदिर और घर में दीपोत्सव मनाने के लिए कह चुके हैं। अपर जिलाधिकारी नगर सलिल पटेल ने बताया कि मुख्यमंत्री व अन्य वीआईपी के आगमन को देखते हुए साकेत महाविद्यालय के मैदान पर हेलीपैड के निर्माण का कार्य पूरा हो गया है। सूचना विभाग द्वारा छठवें दीपोत्सव के लिए झांकियां तैयारी की जा रही है। सूचना विभाग द्वारा 11 खुले ट्रकों पर झाकियां तैयार करायी जा रही है। मौके पर झांकी सजाने वाले एजेंसी के प्रतिनिधि गौरव वर्मा, शैलेन्द्र नेगी आदि उपस्थित थे। इस बीच प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने अयोध्या पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया।

यह भी पढें : शौकत अली को महंत राजू दास ने सुनाई खरी-खरी

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com OR 9452137310 (WhatsApp)
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक

RELATED ARTICLES

Most Popular