मनोज तिवारी
अयोध्या। खंड विकास अधिकारी के पद पर चयनित शिवजीत रावत का पैतृक गांव सधारपुर मजरे मांगी चांदपुर पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। गांव निवासी राम अवध रावत (सेक्टर अध्यक्ष बसपा) के बेटे शिवजीत रावत ने यूपी पीसीएस 2021 की परीक्षा में खंड विकास अधिकारी के पद पर चयनित होकर अपने माता पिता नाम रोशन किया है। वह पढ़ने में शुरू से तेज थे। उन्होंने प्राथमिक शिक्षा रुदौली विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत अपने गांव में ग्रहण कर अयोध्या के जवाहर नवोदय विद्यालय से छह से इंटरमीडिएट तक पढ़ाई की। बाद में उन्होंने जेएनयू दिल्ली से स्नातक किया। खंड विकास अधिकारी के पद पर चयन के बाद पहली बार गांव पहुंचने पर शिवजीत रावत का ग्रामीणों ने फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। मौके पर पवन कुमार गौतम, मुख्य सेक्टर प्रभारी गयाशंकर कश्यप, हिम्मत सिंह सरोज, विधानसभा अध्यक्ष रुदौली केश कुमार पासी, जिला सचिव कपिल देव तिवारी, कोषाध्यक्ष राम सिंगार यादव, जिला सचिव आदि लोग मौजूद रहे। शिवजीत ने बताया कि इस सफलता में उनके परिवार व माता पिता व गुरुजनों का बहुत सहयोग रहा। इन्ही सब लोगों के आशीर्वाद से आज हमारा चयन खंड विकास अधिकारी के पद पर हुआ हैं। हमारा सपना देश की सेवा करने का है।
प्रतिबंधित मांस के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
बीकापुर कोतवाली के उपनिरीक्षक जय किशोर अवस्थी ने पुलिस टीम के साथ एक आरोपी को बोरी में भरकर ले जा रहे 10 किलो प्रतिबंधित पशु के मांस के साथ गिरफ्तार किया है। बताया गया कि पुलिस टीम द्वारा कोतवाली क्षेत्र के प्रानपुर की तरफ से गंडई की तरफ बोरी में मांस लेकर जा रहे गंडई निवासी परवेज बेग को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के विरुद्ध गोवध निवारण अधिनियम का अभियोग पंजीकृत करके आरोपी का चालान कर दिया गया है। पुलिस टीम में आरक्षी ज्ञान प्रकाश सिंह, शिवानंद पासवान शामिल रहे।
सिपाही पर हमला कर कार्बाइन लूटने वाला का स्केच जारी
मण्डल के सुलतानपुर जिले में मंगलवार की शाम रेलवे स्टेशन से चंद कदम की दूरी पर अराजक तत्वों ने श्रमजीवी एक्सप्रेस ट्रेन में घुसकर मऊ जिले के मोहम्मदाबाद सीट से विधायक मन्नू अंसारी के सरकारी गनर पर चाकुओं से हमला करके उसकी कार्बाइन छीनकर फरार हो गए थे। घायल अवस्था में सिपाही को ट्रेन से उतारकर सीधे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने उसे ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। अपर पुलिस महानिदेशक जीआरपी पीयूष आनंद, जीआरपी लखनऊ की पुलिस अधीक्षक पूजा यादव के साथ बुधवार को सुल्तानपुर जंक्शन पहुंचे। पुलिस अधीक्षक सुल्तानपुर सोमेन वर्मा के साथ प्लेटफार्म संख्या तीन पर घटना स्थल का किया निरीक्षण। विधायक के गनर पर हमले और लूट के मामले में पुलिस अधीक्षक जीआरपी ने एक संदिग्ध का स्केच जारी किया है। जीआरपी पुलिस ने बताया कि वांछित अभियुक्त के खिलाफ थाना जीआरपी सुल्तानपुर पर जानलेवा हमला व लूट का अभियोग दर्ज है। इसके बारे में सूचना देने वाले व्यक्ति को उचित इनाम दिया जाएगा व नाम गोपनीय रखा जाएगा। सूचना मोबाइल नम्बर 9454400340, 9454401696 व 9454404424 पर दे सकते हैं।

यह भी पढें : लिफ्ट देकर कार में नर्सिंग छात्रा से छेड़छाड़
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com OR 9452137310 (WhatsApp)
जानकी शरण द्विवेदी
