Wednesday, April 1, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाAyodhya : मेडिकल स्टाफ की लापरवाही से मरा था भर्ती मरीज

Ayodhya : मेडिकल स्टाफ की लापरवाही से मरा था भर्ती मरीज

जांच रिपोर्ट में दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई

संवाददाता

अयोध्या। राजर्षि दशरथ मेडिकल कालेज दर्शननगर में 23 अक्टूबर की रात आर्थाे वार्ड में भर्ती मरीज के बेड से गिरने के बाद 12 घंटे तक उपचार न मिलने से हुई मौत के मामले में चिकित्सक व स्टाफ की लापरवाही सामने आयी है। जांच टीम ने माना कि चिकित्सकों ने सीनियर डाक्टर को न तो सूचना दी और न ही किसी प्रकार की राय ली। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद शुक्रवार को मेडिकल कालेज के प्राचार्य डा. सत्यजीत वर्मा ने दो चिकित्सक व तीन स्टाफ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। डा. अभिषेक सिंह को मेडिकल कालेज से निष्कासित कर दिया है। दूसरे चिकित्सक डा. विनोद आर्या को चेतावनी दी गई है। तीन स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनको निलम्बित कर दिया गया है। जिन स्टाफ को निलम्बित किया गया है उसमें अर्चना तिवारी, दीपमाला सिंह व किरन यादव शामिल हैं। मेडिकल कालेज में 23 अक्टूबर को पूराबाजार के बैसिंगपुर गांव निवासी कौशलेन्द्र सिंह की बेड से गिरने के बाद मौत हो गयी थी। परिवार वालों ने चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाया था। प्राचार्य ने जांच के निर्देश दिए थे।

यह भी पढें : बालिकाओं का नव निर्मित हास्टल देख चढ़ा CDO का पारा

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com OR 9452137310 (WhatsApp)
जानकी शरण द्विवेदी

RELATED ARTICLES

Most Popular