संवाददाता
अम्बेडकरनगर/गोंडा। अम्बेडकर नगर जिले के अहिरौली थाने की पुलिस ने एक नव विवाहिता की हत्या का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी पति समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। नामजद एक अन्य आरोपी कटेहरी सीएचसी में तैनात फार्मासिस्ट है जो फरार है। जानकारी के अनुसार, बीते दिनों थाना क्षेत्र के कटघरवा गांव के पास तिवारीपुर मिझौड़ा मार्ग पर कुएं में एक युवती का शव पड़ा मिला था। पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराई तो उसकी पहचान गोंडा जनपद के कुड़ासन निवासी गेंदा देवी ने अपनी पुत्री रंजना के रूप में की थी। करीब एक वर्ष पहले रंजना की शादी खीरी लखीमपुर के पलियाकला निवासी मुकेश राजभर के साथ हुई थी। इस बीच गत दिवस उसे जानकारी मिली कि उसकी पुत्री का शव एक कुएं में पड़ा मिला है। अहिरौली पुलिस ने मामले में दहेज हत्या का केस दर्ज कर छानबीन शुरू की। पुलिस के मुताबिक मुकेश मिझौड़ा स्थित अकबरपुर चीनी मिल में मजदूरी करता था। यहीं पर उसकी पत्नी रंजना भी साथ रहती थी। शनिवार की सुबह गैस सिलेंडर भरवाने के लिए दोनों के बीच विवाद हुआ। शाम तक सिलेंडर नहीं भरवाने पर उनके बीच दोबारा कहासुनी हुई।
पुलिस के अनुसार, मुकेश कुछ दूरी पर पानी लेने चला गया। इससे क्षुब्ध रंजना ने कमरे में फांसी लगा ली। यह देख मुकेश ने कमरे के बगल में रह रहे गोंडा जिले के थाना मनकापुर निवासी विकास सिंह तथा स्थानीय अभय तिवारी को बुलाकर उसे फंदे से नीचे उतारा। इसके बाद तीनों बाइक से रात में ही उसे लेकर कटेहरी सीएचसी पहुंचे। वहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। फार्मासिस्ट को मेमो भरने की बात कहते हुए चिकित्सक दूसरे मरीज को देखने में व्यस्त हो गए। इस बीच फार्मासिस्ट ने आरोपितों से सांठगांठ कर शव को बिना लिखा-पढ़ी उनके हवाले कर दिया। जानकारी होने पर चिकित्सक ने पुलिस को लिखित रूप से अवगत कराया। इसके बाद आरोपितों ने शव को सीएचसी से करीब डेढ़ किमी दूर तिवारीपुर-मिझौड़ा मार्ग स्थित मदनगढ़ गांव के पास कुएं में ठिकाने लगा दिया। पुलिस ने बाद में विवाहिता की मां की तहरीर पर पति समेत अन्य आरोपियों के विरुद्घ हत्या आदि धाराओं में केस दर्ज करा दिया। थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बताया कि इस मामले में आरोपी पति मुकेश, विकास सिंह व अभय तिवारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। एक अन्य आरोपी फार्मासिस्ट की तलाश चल रही है।
यह भी पढें : चाय की चुस्की फीकी पड़ गयी, बेजायका हो गयी!
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
