Wednesday, April 1, 2026
Homeमंडलअयोध्या मंडलAyodhya : मंगल की रात से शुरू होगी 14 कोसी परिक्रमा, तैयारियां...

Ayodhya : मंगल की रात से शुरू होगी 14 कोसी परिक्रमा, तैयारियां पूर्ण

मनोज तिवारी

अयोध्या। राम नगरी अयोध्या में एक नवम्बर की रात से शुरू होने जा रही 14 कोसी परिक्रमा को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर लिया है। कुछ ही घंटे में लाखों की संख्या में श्रद्धालु अयोध्या पहुंचने लगेंगे और इस मेले में शामिल होंगे। धार्मिक मान्यता है कि 14 कोसी परिक्रमा यानी 42 किलोमीटर की परिक्रमा को पूरा करने पर अगले सात जन्मों का पुण्य प्राप्त होता है। यह अत्यंत प्राचीन और ऐतिहासिक परिक्रमा आयोजन आज भी अपनी परंपरा के मुताबिक होता रहा है। अयोध्या में भगवान श्री राम के भव्य मंदिर का निर्माण शुरू हो चुका है, लेकिन पिछले दो वर्षों से कोरोना के कारण अयोध्या में भगवान श्री राम के भव्य मंदिर निर्माण की कार्य की प्रगति के साथ अयोध्या आने वाले दर्शनार्थियों की संख्या पर गहरा असर पड़ा था। लेकिन धीरे-धीरे जहां भव्य मंदिर निर्माण का कार्य प्रगति पर है। वहीं इस कार्य को देखने के लिए लाखों लोग प्रतिदिन अयोध्या पहुंच रहे हैं। इसके साथ ही अयोध्या में शुरू होने वाले कार्तिक परिक्रमा मेला में भी इस बार कई लाख श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद जताई जा रही है, जिसको लेकर जिला प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। जिला प्रशासन का दावा है कि आने वाले श्रद्धालुओं को बिना किसी सुविधा की इस पूरे परिक्रमा मेरा को संपन्न कराया जाएगा। इसके लिए जनपद के सभी विभागों को अलर्ट कर दिया गया है। लेकिन इस बार का कार्तिक परिक्रमा मेला अयोध्या प्रशासन के लिए चुनौतीपूर्ण होगा। दरअसल एक नवंबर को रात 12.48 बजे से 14 कोसी परिक्रमा शुरू होगी जो 24 घंटे अनवरत चलती रहेगी। इसके बाद चार नवंबर को देवोत्थानी एकादशी के मौके पर पंचकोसी परिक्रमा होगी, जो पूरे दिन चलती रहेगी। इसके बाद आठ नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा स्नान का पर्व होगा। अयोध्या में 14 कोसी परिक्रमा, पंचकोशी परिक्रमा व कार्तिक पूर्णिमा स्नान को सकुशल संपन्न कराने के लिए शासन के निर्देश पर अयोध्या के सांसद, विधायक व मेयर के साथ जिलाधिकारी, मंडलायुक्त, डीआईजी, एसएसपी सहित सभी विभागों के अधिकारियों के साथ परिक्रमा मार्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान कई स्थानों पर मिली कमियों को संबंधित विभागों को जमकर फटकार भी लगाई। 10 घंटों के अंदर परिक्रमा मार्ग व्यवस्था को पूरा करने का निर्देश दिया है। सम्पूर्ण परिक्रमा मेला क्षेत्र को विशेष जोन के तहत सुरक्षा प्रबंध किए जा रहे हैं।

यह भी पढें : प्रतिबंधित नशीली दवाओं के अन्तर्राष्ट्रीय गिरोह का पर्दाफाश

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com OR 9452137310 (WhatsApp)
जानकी शरण द्विवेदी

RELATED ARTICLES

Most Popular