Wednesday, March 4, 2026
Homeमंडलअयोध्या मंडलAyodhya : भिक्षावृत्ति में लगे बच्चों संग दारोगा ने मनाया जन्म दिवस

Ayodhya : भिक्षावृत्ति में लगे बच्चों संग दारोगा ने मनाया जन्म दिवस

जिला अस्पताल पहुंचकर रणजीत यादव ने 9वीं बार किया रक्तदान

मनोज तिवारी

अयोध्या। जनपद के पुलिस उपमहानिरीक्षक कार्यालय में नियुक्त उप निरीक्षक रणजीत यादव ने अपने 33वें जन्म दिवस पर जिला अस्पताल के ब्लड बैंक पहुंचकर 9वीं बार रक्तदान किया। रणजीत यादव आज सुबह अयोध्या स्थित हनुमानगढ़ी में दर्शन पूजन करने के पश्चात गरीब असहाय और भिक्षावृत्ति से जुड़े बच्चों के बीच जयसिंहपुर वार्ड में पहुँचकर अपना स्कूल के बच्चों के बीच केक काटकर अपना 33वां जन्मदिवस अनूठे तरीके से मनाया। खाकी वाले गुरुजी को बच्चों ने भेंट किया उपहार। इस अवसर पर कानपुर निवासी वीरेंद्र सारस्वत ने केक इत्यादि की व्यस्था किया। अपना स्कूल की शिक्षक ऋषभ उर्फ शिवा समेत तमाम लोग रहे मौजूद। रणजीत ने बताया कि इसके पूर्व भी वे आठ बार रक्तदान कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को जरूरतमंद मरीजों के लिए आगे आकर रक्तदान करना चाहिए। रणजीत यादव ने कहा गया कि रक्तदान महादान है। रक्तदान कर आप एक साथ चार लोगों को जीवनदान दे सकते हैं। सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। सभी को रक्तदान करने के लिए आगे आना चाहिए। नर सेवा ही नारायण सेवा है। समाज में हर वर्ग के लोगों को इससे जुड़ना चाहिए। रणजीत यादव के जन्म दिवस के अवसर पर जनपद अयोध्या निवासी शूटिंग निशानेबाजी के राष्ट्रीय खिलाड़ी और कोच शनि वर्मा के साथ पुलिस आफिस अयोध्या में नियुक्त बाबू अभय सिंह परिक्षेत्रीय कार्यालय में केक लेकर पहुँचे। कार्यालय में पुलिस कर्मियों के साथ केक काटा गया। ‘खाकी वाले गुरुजी’ के नाम से प्रसिद्ध रणजीत यादव ने अयोध्या स्थित मलिन बस्ती जयसिंहपुर वार्ड में एक निःशुल्क स्कूल की शुरुआत भी किया है। वर्तमान में अपना स्कूल में कुल 65 बच्चे भिक्षावृति त्याग कर निःशुल्क शिक्षा ले रहे हैं। काशी हिंदू विश्वविद्यालय वाराणसी से दर्शन शात्र विषय में स्नातकोत्तर रणजीत यादव रक्तदान, पौधरोपण, शिक्षा, सुरक्षा और यातायात जागरूकता, गरीब असहायों की मदद करना जैसे सामाजिक सरोकार करते रहते हैं। प्रत्येक वर्ष गर्मी के मौसम में बेजुबानों के लिए ’थोड़ा सा दाना थोड़ा सा पानी’ मुहिम भी इनके द्वारा चलाई जाती है। इनके द्वारा लिखित सामाजिक संदेश पर आधारित कई कहानियों का प्रसारण आकाशवाणी लखनऊ व आकाशवाणी फैज़ाबाद से हो चुका है। आज़मगढ़ के मूल निवासी रणजीत यादव को ’सुरक्षा के साथ सेवा’ भावना के चलते कई पुरस्कार मिल चुके हैं।

Ayodhya : भिक्षावृत्ति में लगे बच्चों संग दारोगा ने मनाया जन्म दिवस

यह भी पढें :  आज की प्रमुख खबरों पर एक नजर

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com OR 9452137310 (WhatsApp)
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक

RELATED ARTICLES

Most Popular