Sunday, February 8, 2026
Homeमंडलअयोध्या मंडलAyodhya : पत्नी से दुखी पति ने तालाब में कूदकर दिया जान

Ayodhya : पत्नी से दुखी पति ने तालाब में कूदकर दिया जान

मनोज तिवारी

अयोध्या। इनायत नगर थाना क्षेत्र के कहुआ गांव में पति पत्नी के विवाद के चलते बिंदु पांडेय (38) नामक एक व्यक्ति ने तालाब में कूदकर आत्म हत्या कर लिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से शव को तालाब से बाहर निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जानकारी के अनुसार, पत्नी से हुए विवाद के कारण नाराज होकर बिंदु गांव के बाहर स्थित गहरे तालाब में कूद गया। थोड़ी दूर पर मवेशी चरा रहे ग्रामीणों ने गुहार लगाना शुरू किया। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे बेहोशी की हालत में तालाब से बाहर निकालकर उपचार के लिए सीएचसी मिल्कीपुर भिजवाया, जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक बिंदु पांडेय पुत्र राम अभिलाष पांडेय के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताते हैं कि मृतक की 13 वर्षीय एक बेटी भी एक वर्ष पूर्व उसी तालाब में डूबकर मर चुकी है। मृतक के दो बेटियां व एक बेटा है, जिनके सिर से पिता का साया उठ गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रभारी निरीक्षक अमर जीत सिंह के अनुसार, बिंदु पांडे की पत्नी आए दिन विवाद किया करती थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

यह भी पढें :  आज की प्रमुख खबरों पर एक नजर

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com OR 9452137310 (WhatsApp)
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक

RELATED ARTICLES

Most Popular