मनोज तिवारी
अयोध्या। जिले के महराजगंज थाने की पुलिस ने शनिवार को दहेज हत्या से सम्बन्धित 03 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल रवाना किया। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि स्थानीय थाने पर बीते 12 नवम्बर 2022 को भादवि की धारा 498ए, 304बी व 3/4 डीपी एक्ट के तहत अभियोग दर्ज हुआ था, जिसकी विवेचना क्षेत्राधिकारी सदर द्वारा की जा रही है। दौरान विवेचना मुकदमे में वांछित अभियुक्त अनूप यादव पुत्र राकेश यादव, राकेश यादव पुत्र ओरौनी यादव तथा ममता यादव पत्नी राकेश यादव निवासीगण दलपतपुर थाना महराजगंज की गिरफ्तारी हेतु हुकुम तहरीर प्रेषित किया गया था। उन्होंने बताया कि हुकुम तहरीर के अनुपालन में थाना स्तर पर टीम गठित करके तीनों को गिरफ्तार कर न्यायालय पर पेश किया गया। गिरफ्तार कर्ता टीम में थानाध्यक्ष के अलावा उपनिरीक्षक मो. अमीन, आरक्षी गण ओम प्रकाश सरोज, धर्मेन्द्र सिंह व रिंकी यादव शामिल रहे।
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com OR 9452137310 (WhatsApp)
जानकी शरण द्विवेदी
