संवाददाता
अयोध्या। उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर जिले के टांडा से लखनऊ जाने वाली गोल्डन बस के चालक को सोमवार की रात मिर्गी का दौरा पड़ने से बस सड़क के किनारे पलट गई। इस हादसे में बाल-बाल बचे यात्रियों को पुलिस ने दूसरे वाहन से रवाना किया। सोमवार रात इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के अवसानपुर पेट्रोल पंप के बगल में अचानक तेज आवाज और चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण दौड़े तो देखा लखनऊ से टाण्डा की तरफ जा रही गोल्डेन बस यूपी45/टी 9660 सड़क के बगल में पलट गई थी। ग्रामीण बस में सवार लोगों को बाहर निकलने लगे। इसी दौरान थानाध्यक्ष सुनील कुमार पांडेय अपने हमराहियों सोनू यादव, हेमन्त कुमार, रविन्द्र कुमार, तेज बहादुर सरोज के साथ गश्त पर थे। पुलिस टीम और लोगों के सम्मिलित प्रयास से बस चालक सहित एक दर्जन सवारियों को बाहर निकाला गया। एक मासूम को चोट आई थी जिसका प्राथमिक इलाज करवाया गया। थानाध्यक्ष ने सभी यात्रियों को दूसरे वाहन से उनके गंतव्य की तरफ रवाना किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि ड्राइवर को मिर्गी का दौरा पड़ने से बस पलट गई, परंतु कोई भी यात्री हताहत नहीं हुआ और बड़ी घटना होने से बच गई।
यह भी पढें : प्रतिबंधित नशीली दवाओं के अन्तर्राष्ट्रीय गिरोह का पर्दाफाश
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com OR 9452137310 (WhatsApp)
जानकी शरण द्विवेदी
