संवाददाता
अयोध्या। राम नगरी में झाड़-फूंक के बहाने 20 साल की दलित लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वह शादीशुदा और तीन बेटियों का पिता है। घटना 6 जुलाई की है, जो 7 जुलाई को सामने आई थी। पीड़ित लड़की अयोध्या के तारुन थाना क्षेत्र में रहती है। मां-बाप ने कहा कि बेटी दिल्ली के एक लड़के से प्रेम करती थी, मगर हमें यह बात पसंद नहीं थी। हम चाहते थे कि बेटी हमारी पसंद के लड़के से शादी करे। इसलिए 6 जुलाई को उसको झाड़-फूंक कराने के लिए नया घाट पर एक झाड़ फूक करने वाले के पास लाए थे, जिससे वह इस प्रेम बंधन से बाहर निकल सके। मां-बाप ने बताया कि लड़की जब उसके पास पहुंची, तो पहले उससे सब कुछ पूछा गया। फिर झाड़-फूंक कर प्रेम का भूत उतारने के लिए कहा। इसके बाद लड़की को बाबा ने अपने कमरे में रोक लिया और हमें राम की पैड़ी की नहर में पैर लटकाकर बैठने के लिए भेज दिया। उन्होंने बताया कि इसकी पुष्टि पुलिस की जांच में सीसीटीवी से भी हुई है। रेप का मामला सामने आने के बाद एसएसपी प्रशांत वर्मा ने सीओ अयोध्या डॉ. राजेश तिवारी को जांच सौंपी थी। शुक्रवार दोपहर पुलिस ने सबूत जुटाने के बाद पूरी जानकारी दी। तब उन्होंने अयोध्या कोतवाली पुलिस को मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया। सीओ अयोध्या डॉ. राजेश तिवारी ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपी बाबा को गिरफ्तार कर लिया गया है। मंदिर में ही उसका परिवार भी रहता है। घटना के समय परिवार के लोग मंदिर के दूसरे हिस्से में थे। इस मंदिर में झाड़-फूंक का काम करीब 20 साल से चल रहा है। इस मंदिर के भक्त यूपी सहित देश के कई राज्यों में हैं।
यह भी पढें :कुर्बानी की फोटो, वीडियो वायरल किया तो जाएंगे जेल
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
