Wednesday, April 1, 2026
Homeमंडलअयोध्या मंडलAyodhya : जानें कब से गर्भ गृह में होगा राम लला का...

Ayodhya : जानें कब से गर्भ गृह में होगा राम लला का दर्शन

मनोज तिवारी

अयोध्या। राम नगरी में निर्माणाधीन भगवान श्री राम के भव्य मंदिर के उद्घाटन की तारीख निकट आ रही है। यदि आप अयोध्या में रामलला के दर्शनों का प्लान कर रहे हैं, तो अब जाने की तैयारी कर लें। ट्रस्ट की ओर से मंदिर के उद्घाटन की तारीख घोषित कर दी गई है। राम जन्म भूमि तीर्थ ट्रस्ट के ट्रस्टी चंपत राय ने बताया कि अयोध्या में बन रहे भव्य श्रीराम मंदिर के गर्भ गृह में 14 जनवरी 2024 को श्रीराम लला विराजमान होंगे। उसी दिन राम मंदिर का उद्घाटन कर उसे आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा। इस ऐतिहासिक मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी मुख्य अतिथि होंगे। हालांकि मंदिर के बाकी हिस्से का निर्माण कार्य चलता रहेगा। चंपत राय ने बताया कि 14 जनवरी 2024 को मकर संक्रांति के दिन सूर्य देव उत्तरायण होंगे, जिसे शुभ कार्यों के लिए सर्वोत्तम माना जाता है। इसी दिन रामलला गर्भ गृह में विराजमान हो जाएंगे। उन्होंने बताया कि अंतरिक्ष से टेलीस्कोपिक विधि से तैयारी की जा रही है, जिससे रामनवमी के दिन भगवान राम के मस्तक पर सूर्य की रोशनी सीधे जा सके। इसको लेकर राम मंदिर बना रही निर्माण एजेंसियां तेजी से काम कर रही हैं। राम मंदिर का नक्शा सोमपुरा खानदान ने बनाया है, जिनके दादा ने सोमनाथ मंदिर का नक्शा बनाया था। राम मंदिर 161 फीट ऊंचा होगा, उसमें 394 खंभे होंगे और हर खंभे पर 16 मूर्तियां रामायण से जुड़ी बनेंगी। चंपत राय ने बताया कि मंदिर का हर फ्लोर 21 फीट का होगा। उसमें 13 कोटा का मार्बल लगाया जाएगा। मंदिर का गर्भगृह 20 मीटर के दायरे में बन रहा है। इसके लिए छह मार्बल के पिलर बनाए जा रहे हैं। दिसंबर 2023 की गर्मियों तक गर्भ गृह तैयार हो जाएगा।

डॉक्टर के खिलाफ जांच को टीम गठित

जनपद स्थित अस्पताल में अव्यवस्थाओं और डाक्टर की अभद्रता के खिलाफ धरने के बाद मुख्यमंत्री से मिलने जा रही समाजसेविका अर्चना तिवारी को पुलिस रौनाही टोला प्लाजा से वापस ले आयी। इसके बाद समाजसेविका ने सीओ सिटी व सिटी मजिस्ट्रेट को मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन दिया। अर्चना तिवारी द्वारा की गयी शिकायत की जांच के लिए चार सदस्यीय संयुक्त समिति गठित कर दी गयी है। सीओ सिटी शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि चार दिन के अंदर समिति अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। दोषी पाये जाने पर आरोपी डा. निशा सिंह के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस आश्वासन पर अर्चना तिवारी ने अपना धरना समाप्त कर दिया है।

यह भी पढें :  आधा दर्जन जिलों के कप्तानों को हटाने की तैयारी!

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com OR 9452137310 (WhatsApp)
जानकी शरण द्विवेदी

RELATED ARTICLES

Most Popular