मनोज तिवारी
अयोध्या। निकाय चुनाव की हलचल तेज होने के साथ कई युवा चेहरे भी अलग-अलग पदों के लिए अपनी दावेदारी मजबूत करने में जुटे हुए हैं। बीकापुर नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर तीन तेंदुआ माफी से सभासद पद के लिए परा स्नातक की पढ़ाई कर रहे शिवम सिंह (22) भी चुनाव में अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं तथा हर वर्ग के मतदाताओं का समर्थन मिलने का दावा कर रहे हैं। शिवम सिंह का दावा है कि यदि जनता ने उन्हें मौका दिया तो वह बगैर भेदभाव के जनता की सेवा के लिए हमेशा समर्पित रहेंगे। विकास के कार्यों द्वारा वार्ड की तस्वीर बदल देंगे। उन्होंने कहा कि उनका परिवार पहले से भी समाज सेवा से जुड़ा रहा है। लकड़ी व्यवसायी आरा मशीन संचालक बंटी सिंह के पुत्र शिवम सिंह वार्ड सभासद के पद के लिए पहली बार संभावित दावेदारी पेश करने का मंसूबा बनाए हैं। इनके बाबा स्वर्गीय आद्या प्रसाद सिंह आरएसएस से जुड़े रहे हैं तथा बजरंग सरस्वती विद्यालय के संस्थापक होने के साथ समाज सेवा से भी जुड़े रहे हैं।
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com OR 9452137310 (WhatsApp)
जानकी शरण द्विवेदी
