मनोज तिवारी
अयोध्या। थाना इनायतनगर के चौकी क्षेत्र बारुन बाजार में नाकेबंदी करके पुलिस ने दो पशु तस्करों को पकड़ा है। चौकी प्रभारी बारुन बबलू कुमार ने बताया कि बीती रात पशु तस्करों का पीछा कर रही डायल 112 की सूचना पर चौकी के सामने बैरियर लगाकर बारुन पुलिस की टीम ने डीसीएम से आ रहे पशु तस्करों को रोकने का प्रयास किया। सामने नाकेबंदी को देखते हुए पशु तस्करों ने डीसीएम को अचानक मोड़ना चाहा, जिससे डीसीएम अनियंत्रित होकर पलट गई। परिणाम स्वरूप उस पर लदे छह गोवशों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। शेष अन्य लगभग दर्जनभर गोवंशों को पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से रेस्क्यू अभियान चलाते हुए मुक्त करा दिया। पशु तस्करों को पकड़ने वालों में शामिल बारुन चौकी के प्रभारी बबलू कुमार, कांस्टेबल बसंत यादव, हिमांक पांडेय, अच्युतानंद यादव ने डीसीएम के चालक पशु तस्कर सद्दाम (25) तथा खलासी शाहनवाज (24) निवासी थाना रौनाही को पकड़कर पुलिस अभिरक्षा में ले लिया। घटना की सूचना पर मौके पर मिल्कीपुर क्षेत्राधिकारी सत्येंद्र भूषण तिवारी,उप जिलाधिकारी अमित कुमार जायसवाल, तहसीलदार हेमंत गुप्ता, प्रभारी थानाध्यक्ष इनायतनगर कृष्ण प्रताप यादव घटनास्थल पर पहुंचे। जिला व ब्लॉक मुख्यालय से आई पशु चिकित्सकों की टीम ने मृत गोवंशों के शवों का पोस्टमार्टम किया। इसके उपरांत मृत गोवंशों को दफनवा दिया गया। पकड़े गए दोनों पशु तस्करों से थाना इनायतनगर में पुलिस गहन पूछताछ कर रही है। इस अभियान में समाजसेवी अभिषेक कौशल, अजीत जायसवाल, अंकुर मिश्रा, राजेश मिश्रा समेत अन्य दर्जनों ग्रामीणों ने पुलिस का सहयोग किया।
सूर्य को अर्घ्य देने के लिए उमड़ा जनसैलाब
मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की पावन धर्म नगरी अयोध्या में छठ महापर्व पर राम नगरी के सरयू घाट पर आज सुबह उगते सूरज को अर्घ्य देने के लिए घाटों पर श्रद्धालुओं का जन सैलाब उमड़ पड़ा। उगते हुए सूर्य को पुत्र की दीर्घायु व मंगल कामना, सुख समृद्धि के लिए उपासकों ने ब्रत किया। अर्घ्य देने से पहले लोक गीतों व महिलाओं के गायन से पूरा घाट भक्तिमय रहा। व्रती महिलाओं ने 56 प्रकार के भोगों से छठ पूजा किया। निर्जल व्रती महिलाओं ने अर्घ्य देने से पहले पानी में खड़ी रही।
यह भी पढें : प्रतिबंधित नशीली दवाओं के अन्तर्राष्ट्रीय गिरोह का पर्दाफाश
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com OR 9452137310 (WhatsApp)
जानकी शरण द्विवेदी
