मनोज तिवारी
अयोध्या। मण्डलायुक्त नवदीप रिनवा, जिलाधिकारी नितीश कुमार, डीआईजी अमरेंद्र प्रसाद सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा ने 14 कोसी परिक्रमा सकुशल सम्पन्न होने पर ड्यूटी पर तैनात सभी जोनल, सेक्टर व स्टैटिक मजिस्ट्रेटों, सभी अधिकारियों व पुलिस बल को बधाई दिया है। जिलाधिकारी ने बताया कि करीब 40 से 41 लाख श्रद्धालुओं के परिक्रमा में शामिल होने का अनुमान है। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को विभिन्न सुविधाएं सुगमता से उपलब्ध कराए जाने के दृष्टिगत स्थापित राहत कैम्पों, मेडिकल कैंपों सहित शुद्ध पेयजल, शौचालय आदि व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। तैनात मजिस्ट्रेट, अधिकारी एवं कर्मचारियों के ड्यूटी पॉइंट्स को चेक कर सम्बंधित को परिक्रमा को सकुशल कराए जाने के दृष्टिगत अपने अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करने, विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिये गए थे। डीएम ने कहा कि इसी तरह पंचकोसी परिक्रमा को सभी अधिकारीगण, पुलिस बल अपने ड्यूटी क्षेत्र में तैनात रहकर सकुशल सम्पन्न कराएंगे। प्रशासन के अधिकारियों ने अयोध्या धाम में बनाए गए कंट्रोल रूम व मीडिया बंधुओं के प्रति आभार व्यक्त किया।
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com OR 9452137310 (WhatsApp)
जानकी शरण द्विवेदी
