संवाददाता
अयोध्या। राममंदिर निर्माण के लिए बिहार निवासी पूर्व विधायक के परिवार की ओर से मंगलवार को 11 लाख का दान दिया गया। मुजफ्फरपुर बिहार निवासी स्व.बिंदा प्रसाद की पुत्री व स्व.कौशलेंद्र कुमार शुक्ल उर्फ छोटन शुक्ल की पत्नी किरन शुक्ला की ओर से बधाई भवन में राममंदिर के ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र को 11 लाख रुपये राममंदिर के लिए समर्पित किए गए। किरन शुक्ला ने साढ़े 10 लाख का चेक व 50 हजार नगद दिए। ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र ने परिवार को राममंदिर निर्माण की प्रगति से अवगत कराते हुए बताया कि मंदिर की नींव भराई का काम पूरा हो चुका है, अब रॉफ्ट का निर्माण हो रहा है। दिसंबर 2023 तक भव्य गर्भगृह में रामलला का दर्शन भक्तों को हो ऐसी तैयारी है। किरन शुक्ला ने कहा कि राममंदिर निर्माण के लिए छोटा सा अंशदान देकर वह अत्यंत भाव विभोर हैं। इस अवसर पर महंत राजीव लोचन शरण, हरिमोहन शरण, महंत शत्रुहन दास, ब्रह्मजीत दिवेदी, वैदेही रमण शरण सहित अन्य मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें : अवैध संबंधों के आरोप में महिला पुरुष को निर्वस्त्र कर घुमाया, छह गिरफ्तार
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
