अंबुज भार्गव
बलरामपुर। जिले में अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन में एक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने पुलिसकर्मियों को दिव्यांगजनों के साथ सहज और बेहतर संवाद स्थापित करने के लिए प्रेरित किया।
प्रशिक्षण सत्र का संचालन सांकेतिक भाषा अनुवादक प्रकाश पाण्डेय ने किया। उन्होंने पुलिसकर्मियों को सांकेतिक भाषा के महत्व, उसके उपयोग और दिव्यांगजनों से संवाद करने की तकनीकों की जानकारी दी। पाण्डेय ने कहा कि सांकेतिक भाषा केवल संवाद का माध्यम नहीं बल्कि दिव्यांग समुदाय के अधिकारों और सम्मान से जुड़ा अहम विषय है।
यह भी पढ़ें: गोंडा: उर्वरक कालाबाजारी पर प्रशासन का चला चाबुक

कार्यक्रम के दौरान पुलिस कर्मियों को हाथों की विभिन्न मुद्राओं और संकेतों के जरिए सामान्य बातचीत करना सिखाया गया। उपस्थित पुलिसकर्मियों ने गहरी रुचि दिखाते हुए सक्रियता से भाग लिया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य पुलिस और दिव्यांगजनों के बीच विश्वास और संवाद को मजबूत करना है।
अपने संबोधन में पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने कहा कि समाज में हर वर्ग को समान अवसर और सम्मान मिलना चाहिए। पुलिस विभाग का प्रयास है कि दिव्यांगजन जब भी किसी समस्या को लेकर पुलिस से संपर्क करें, तो उन्हें सहज संवाद और सहयोग मिल सके। उन्होंने यह भी कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे, जिससे पुलिस कर्मियों में संवेदनशीलता और जागरूकता बढ़े।
यह भी पढ़ें: सिरफिरे युवक ने की पत्नी और ससुर की हत्या
इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी अपने विचार साझा किए और दिव्यांगजनों की मदद के लिए प्रतिबद्धता जताई। कार्यक्रम के जरिए न केवल सांकेतिक भाषा का प्रशिक्षण दिया गया, बल्कि दिव्यांगजनों के अधिकारों और समाज में उनके महत्व के प्रति जागरूकता भी बढ़ाई गई।
पोर्टल की सभी खबरों को पढ़ने के लिए हमारे वाट्सऐप चैनल को फालो करें : https://whatsapp.com/channel/0029Va6DQ9f9WtC8VXkoHh3h अथवा यहां क्लिक करें : www.hindustandailynews.com
नम्र निवेदन: सुधी पाठकों, आपको अवगत कराना है कि आपके द्वारा प्रेषित अनेक खबरें ‘हिंदुस्तान डेली न्यूज’ पोर्टल पर प्रकाशित की जाती हैं; किंतु सभी खबरों का लिंक ग्रुप पर वायरल न हो पाने के कारण आप कई बार अपनी तथा अन्य महत्वपूर्ण खबरों से वंचित रह जाते हैं। अतः आपसे अनुरोध है कि आप सीधे www.hindustandailynews.com पर जाकर अपनी खबरों के साथ-साथ पोर्टल पर प्रकाशित अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं। पोर्टल को और अधिक सूचनाप्रद तथा उपयोगी बनाने के लिए आपके सुझावों का स्वागत है। अतुल भारद्वाज, संपादक-हिंदुस्तान डेली न्यूज, मो. 8619730058
