Tuesday, February 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशAgra News : भगदड़ से बेखौफ BJP ने मंत्री समेत काटे 5...

Agra News : भगदड़ से बेखौफ BJP ने मंत्री समेत काटे 5 MLA के टिकट

प्रादेशिक डेस्क

आगरा। जिले की सभी नौ विधानसभा सीटों पर भाजपा ने शनिवार को प्रत्याशियों की घोषणा कर दी। भाजपा ने जिले की नौ में से पांच विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी बदले हैं। इनमें एत्मादपुर से निवर्तमान विधायक राम प्रताप सिंह चौहान, आगरा ग्रामीण (एससी) से हेमलता दिवाकर, खेरागढ़ से महेश गोयल, फतेहपुर सीकरी से चौधरी उदयभान सिंह और फतेहाबाद से जितेंद्र वर्मा का टिकट कट गया है। बता दें कि पिछले चुनाव में भाजपा ने जिले की सभी सीटों पर जीत दर्ज की थी।
भाजपा ने फतेहपुर सीकरी से चौधरी बाबूलाल को भाजपा प्रत्याशी बनाया है। यहां से निवर्तमान विधायक चौधरी उदयभान सिंह का टिकट कट गया है। वह यूपी सरकार में राज्यमंत्री हैं। वहीं चौधरी बाबूलाल फतेहपुर सीकरी से सांसद रह चुके हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में उनका टिकट कट गया था। भाजपा ने अब उनको विधानसभा चुनाव के मैदान में उतारा है। उत्तराखंड की राज्यपाल रह चुकीं बेबी रानी मौर्य को आगरा ग्रामीण से प्रत्याशी बनाया है। बेबी रानी 1995 में भाजपा में शामिल हुई थीं। वह 1997 में भाजपा के राष्ट्रीय अनुसूचित मोर्चा की कोषाध्यक्ष थीं। 2002 में राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य रहीं। बेबीरानी मौर्य को तीन वर्ष पहले उत्तराखंड की राज्यपाल बनाया गया था। सितंबर 2021 में उन्होंने राज्यपाल पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद भाजपा ने उन्हें संगठन में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी। तभी से यह कयास लगाए जा रहे थे कि भाजपा उनको चुनाव में उतार सकती है। एत्मादपुर विधानसभा सीट से डॉक्टर धर्मपाल सिंह को प्रत्याशी बनाया गया है। वह एत्मादपुर से बसपा के विधायक रह चुके हैं। समाजवादी पार्टी को छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हैं। एत्मादपुर सीट से निवर्तमान विधायक रामप्रताप सिंह चौहान का टिकट कटा है। इसी तरह खेरागढ़ से विधायक महेश गोयल की जगह भाजपा ने भगवान सिंह कुशवाहा को प्रत्याशी बनाया है। फतेहाबाद से विधायक जितेंद्र वर्मा की जगह छोटेलाल वर्मा को टिकट मिला है।

यह भी पढ़ें :  BJP ने काट दिए 20 फीसद विधायकों के टिकट
आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular