इस्लामिक स्टेट से जुड़े विद्रोही संगठन ने दहशत फैलाई, महिलाएं और बच्चे भी नहीं बचे
इंटरनेशनल डेस्क
किंशासा (कांगो)! ADF attack Congo ने एक बार फिर पूरे इलाके को खून से लाल कर दिया है। पूर्वी कांगो के इरुमु इलाके में इस्लामिक स्टेट (आईएस) से जुड़े विद्रोही संगठन Allied Democratic Forces (ADF) ने भीषण हमला कर 66 लोगों की निर्मम हत्या कर दी। युगांडा की सीमा से लगे इस इलाके में ADF की यह सबसे बड़ी और क्रूर घटनाओं में से एक मानी जा रही है। स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक, मारे गए लोगों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। इन हत्याओं को चाकुओं और धारदार हथियारों से अंजाम दिया गया, जिससे पूरे इलाके में चीख-पुकार मच गई।
ADF attack Congo: पहले 30 फिर बढ़कर 66 मौतें
संयुक्त राष्ट्र मिशन के प्रवक्ता जीन टोबी ओकाला ने इस ADF attack Congo को ‘खूनखराबा’ करार दिया। उन्होंने बताया कि यह हमला बृहस्पतिवार और शुक्रवार की रात को इरुमु क्षेत्र के वाल्से वोनकुतु प्रमुख क्षेत्र में हुआ। शुरू में 30 लोगों के मारे जाने की खबर आई थी, लेकिन बाद में यह संख्या बढ़कर 66 हो गई। स्थानीय नागरिक समाज के अध्यक्ष मार्सेल पलुकु के अनुसार, इस ADF attack Congo में कितने लोगों को बंधक बनाया गया है, इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है। माना जा रहा है कि यह हमला कांगो और युगांडा सेनाओं द्वारा हाल में किए गए हवाई हमलों के प्रतिशोध में किया गया है।
यह भी पढें: shubhanshu shukla return! आग के गोले में बदलते ड्रैगन में भी सुरक्षित रहेंगे यात्री, कैसे? पढ़ें पूरी कहानी

ADF की जड़ें युगांडा में
बताते चलें कि ADF attack Congo को अंजाम देने वाला ADF समूह 1990 के दशक के अंत में युगांडा में बना था। 2019 में यह इस्लामिक स्टेट से जुड़ गया और तभी से पूर्वी कांगो में हिंसक हमले कर रहा है। कांगो के इस पूर्वी इलाके में बड़ी संख्या में मुसलमान रहते हैं, हालांकि पूरे कांगो में मुस्लिमों की जनसंख्या लगभग 10% ही है।
क्यों बढ़ते जा रहे हैं हमले?
हाल के वर्षों में युगांडा से सटी सीमा पर ADF attack Congo की घटनाएं तेजी से बढ़ी हैं। ये हमले पूर्वी कांगो के मुख्य शहर गोमा और इतुरी प्रांत तक फैल गए हैं। मानवाधिकार संगठनों और संयुक्त राष्ट्र ने ADF पर सैकड़ों नागरिकों की हत्या और बच्चों समेत बड़ी संख्या में लोगों के अपहरण का आरोप लगाया है। दिसंबर में भी ADF attack Congo में उत्तरी किवु के एक गांव पर हमला कर 10 लोगों की हत्या कर दी गई थी और कई लोगों का अपहरण किया गया था।
ADF attack Congo ने क्यों फैलाया कहर?
विशेषज्ञों के अनुसार, कांगो और युगांडा सेनाओं द्वारा संयुक्त रूप से शुरू किए गए हवाई हमलों के जवाब में यह ADF attack Congo हुआ है। विद्रोही संगठन ADF का मकसद पूरे इलाके में डर और आतंक फैलाना है, ताकि सरकारी और विदेशी सेना पर दबाव बनाया जा सके। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस घटना ने एक बार फिर दिखा दिया है कि पूर्वी कांगो में शांति बहाल करना कितना मुश्किल है। यहां अब भी हजारों लोग सुरक्षित स्थानों पर जाने को मजबूर हैं।

यह भी पढें: सावन की पहली सोमवारी: जब प्रकृति भी करती है शिव का जप
पोर्टल की सभी खबरों को पढ़ने के लिए हमारे वाट्सऐप चैनल को फालो करें : https://whatsapp.com/channel/0029Va6DQ9f9WtC8VXkoHh3h अथवा यहां क्लिक करें : www.hindustandailynews.com
कलमकारों से .. तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे : जानकी शरण द्विवेदी सम्पादक मोबाइल 09452137310 E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
