Thursday, February 26, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडागोंडा: मंदबुद्धि किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

गोंडा: मंदबुद्धि किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

अतुल भारद्वाज

गोंडा। जिले में एक नाबालिग मंदबुद्धि किशोरी से कथित दुष्कर्म के आरोपी को देर रात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। हालांकि आरोपी ने खुद एक वीडियो वायरल कर खुद को निर्दोष बताते हुए पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण की बात कही है। पुलिस क्षेत्राधिकारी अभिषेक दावाच्या के अनुसार, कर्नलगंज क्षेत्र के एक गांव में करीब नौ माह पुरानी घटना तब प्रकाश में आई, जब 22 फरवरी को मंदबुद्धि किशोरी ने बच्ची को जन्म दिया। इससे पूर्व पीड़िता का परिवार इस घटना से अनभिज्ञ था। बच्ची के जन्म के उपरांत पूछताछ में किशोरी ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद बुधवार को पीड़िता के पिता की तहरीर पर अमिताभ तिवारी नामक युवक के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया।

शिकायत के अनुसार, ज्योतिष कॉल सेंटर का संचालन करने वाले आरोपी ने किशोरी को अपने प्रेम जाल में फंसाया और डरा-धमकाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। आरोप है कि अमिताभ ने किशोरी को धमकी दी कि यदि उसने किसी को घटना के बारे में बताया तो वह उसके पूरे परिवार को जान से मार देगा। इस डर से पीड़िता ने लंबे समय तक यह बात छिपाए रखी। दावाच्या ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया है। पुलिस सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच कर रही है। 

उधर, आरोपी ने एक वीडियो जारी कर खुद को निर्दोष बताते हुए बुधवार की देर रात कोतवाली में आत्मसमर्पण करने की बात कही है। उसने दावा किया कि उसे साजिश के तहत फंसाया जा रहा है। अमिताभ ने पुलिस अधिकारियों से मामले की विस्तृत जांच कराने की मांग करते हुए कहा कि उसे न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है। हालांकि, पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

नम्र निवेदन: सुधी पाठकों, आपको अवगत कराना है कि आपके द्वारा प्रेषित अनेक खबरें ‘हिंदुस्तान डेली न्यूज’ पोर्टल पर प्रकाशित की जाती हैं; किंतु सभी खबरों का लिंक ग्रुप पर वायरल न हो पाने के कारण आप कई बार अपनी तथा अन्य महत्वपूर्ण खबरों से वंचित रह जाते हैं। अतः आपसे अनुरोध है कि आप सीधे www.hindustandailynews.com या हमारे Whatsapp चैनल https://whatsapp.com/channel/0029Va6DQ9f9WtC8VXkoHh3h पर जाकर अपनी खबरों के साथ-साथ अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं। पोर्टल को और अधिक सूचनाप्रद तथा उपयोगी बनाने के लिए आपके सुझावों का स्वागत है।

हमसे जुड़ें: न्यूज पोर्टल पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे : अतुल भारद्वाज, सम्पादक- हिंदुस्तान डेली न्यूज मोबाइल +91 8619730058

RELATED ARTICLES

Most Popular