Sunday, April 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेश95 वीं बटालियन सीआरपीएफ के स्थापना दिवस पर अफसरों ने जवानों के...

95 वीं बटालियन सीआरपीएफ के स्थापना दिवस पर अफसरों ने जवानों के शौर्य को सराहा

मेले में जवानों और उनके परिजनों ने मशहूर व्यंजनों का स्वाद चखा

वाराणसी (हि.स.) । 95 वीं बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स के 34 वें स्थापना दिवस पर बुधवार को पहड़िया स्थित मुख्यालय में मेला का आयोजन किया गया। बतौर मुख्य अतिथि पुलिस उपमहानिरीक्षक समूह केंद्र चन्दौली राकेश कुमार ने मेले का फीता काटकर शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने बटालियन के साहसी कर्मियों और उनके परिवारों को स्थापना दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि सीआरपीएफ अपनी वीरता और पेशेवराना अंदाज के लिए जानी जाती है। भारत के सुरक्षा तंत्र में इसकी अहम भूमिका है।

वाहिनी के कमांडेंट अनिल कुमार वृक्ष ने अपने जवानों की सराहना की। उन्होंने कहा कि सीआरपीएफ का गौरवशाली इतिहास के साथ, बल पूरी ताकत से देश की सेवा करने के लिए प्रतिबद्ध है। देश को सीआरपीएफ की वीरता और बलिदान पर गर्व है। मेले में द्वितीय कमान अधिकारी सुरेश मिश्रा, उप कमांडेंट महेंद्र कुमार मिश्रा के साथ बटालियन के राजपत्रित अधिकारी व जवान, उनके परिवार मौजूद रहे।

मेले में जवानों के मनोरंजन के लिए तंबोला, ग्लास-वाल, मटका डंडा, फुटबाल टायर आदि खेल का आयोजन किया गया। मेले में विभिन्न राज्यों के मशहूर व्यंजनों और पेय पदार्थों को स्टाल लगाकर उपलब्ध कराया गया।

श्रीधर

RELATED ARTICLES

Most Popular