Monday, March 30, 2026
Homeउत्तर प्रदेश95 गोरखा रंगरूट भारतीय सेना में शामिल, देश पर प्राण न्यौक्षावर करने...

95 गोरखा रंगरूट भारतीय सेना में शामिल, देश पर प्राण न्यौक्षावर करने का संकल्प

शानदार पासिंग आउट परेड के बाद जवानों को परंपरागत हथियार खुखरी भेंट किया गया

वाराणसी (हि.स.)। 39 गोरखा ट्रेनिंग सेंटर में 42 हफ्ते के कठिन प्रशिक्षण के बाद 95 रंगरूट सोमवार को भारतीय सेना के अभिन्न हिस्सा बने। इस दौरान रंगरूटों ने भारतीय संविधान में आस्था रखने, देशभक्ति व सेना में कर्तव्यनिष्ठा से सर्वोच्च बलिदान देने का संकल्प भी लिया। शानदार परेड के बाद गोरखा जवानों को उनका परंपरागत हथियार खुखरी भेंट किया गया। रंगरूटों के पासिंग आउट परेड की सलामी डिप्टी कमांडेंट कर्नल हितेश दुग्गल ने ली। कमांडेंट ब्रिगेडियर हुकुम सिंह बैसला ने शानदार परेड का निरीक्षण किया। परेड के बाद रंगरूट स्मृति धाम पहुंचे व शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

95 गोरखा रंगरूट भारतीय सेना में शामिल, देश पर प्राण न्यौक्षावर करने का संकल्प

इस अवसर पर ब्रिगेडियर ने कहा कि एक सैनिक को हमेशा अनुशासन, फिटनेस व शस्त्र के सही ढंग से रखरखाव पर गंभीरता से ध्यान देना चाहिए। उन्हें देशभक्ति के जज्बे से ओत प्रोत रहते हुए रोजाना कुछ नया सीखने पर ध्यान देना चाहिए। प्रशिक्षण के दौरान सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले रंगरूटों को सम्मानित भी किया गया।

सभी 95 रंगरूट सैनिक कठिन प्रशिक्षण के बाद अनुशासित सैनिक बन गये है। इन्हें बुनियादी और उन्नत युद्ध प्रशिक्षण देकर तैयार किया गया है। सभी जवान कठिन से कठिन परिस्थितियों का सामना करने में सक्षम है। इन्हें देश की सुरक्षा के लिए दुर्गम व सक्रिय क्षेत्रों में तैनात किया जायेगा। कमांडेंट ब्रिगेडियर हुकुम सिंह बैसला ने सभी रंगरूटों को बधाई देकर उज्जवल भविष्य की कामना की। इस मौके पर सैन्य अफसरों के साथ रंगरूटों के परिजन,स्कूली छात्र,एनसीसी के केैडेट भी मौजूद रहे।

परेड के बाद इन रंगरूटों को किया गया पुरस्कृत

– आल राउंड वेस्ट की गौरव तलवार -रायफल मैन माधव कुमल

-बेस्ट इन ड्रिल -मनोज मश्रंगी मागर

-बेस्ट इन टैक्टिस-यंग रायफल मैन निकिल थापा

-बेस्ट इन बैटल फिजिकल इफिशिएंसी टेस्ट – सुमित थापा

-बेस्ट इन फायरिंग – अमृत बीके

बेस्ट इन कांबैट आब्स्टेकल कोर्स और ले.कपाड़िया ट्राफी यंग रायफल मैन कपिल कनवर

बेस्ट इन बेनेट एंड खुखरी फाइटिंग – रायफल मैन सनम श्रेष्ठ

-सेकंड आल राउंड बेस्ट ले. जनरल एमके लाहरी मेडल -रायफल मैन सनोद मागर

RELATED ARTICLES

Most Popular