Saturday, April 11, 2026
Homeखेल83 के ट्रेलर को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिलने पर रणवीर ने फैंस को...

83 के ट्रेलर को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिलने पर रणवीर ने फैंस को खास अंदाज में किया धन्यवाद

फिल्म अभिनेता रणवीर सिंह इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 83 को लेकर चर्चा मे हैं। इस फिल्म में वह कपिलदेव की भूमिका मे नजर आएंगे। मंगलवार को इस फिल्म का ट्रेलर मेकर्स ने जारी किया था,जिसे दर्शकों से काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला। जिसके बाद अब अभिनेता रणवीर सिंह ने फैंस के इस प्रेम के लिए उन्हें धन्यवाद दिया है।

सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा-‘ पूरे देश और बाहर के फिल्म फैंस के लिए धन्यवाद, हमारी फिल्म इंडस्ट्री, मीडिया सभी क्षेत्रों और जनरेशन के लोगों ने फिल्म के ट्रेलर की काफी तारीफ की है, जिससे हम बेहद खुश हैं।’ उन्होंने आगे लिखा, ‘यह सिर्फ एक फिल्म नहीं है। ये भारतीय इतिहास के उस पल के लिए शानदार श्रद्धांजलि है। जिसने सब बदल दिया था। यह साल 1983 में भारतीय क्रिकेट टीम की एक महान उपलब्धि है कपिल डेविल्स ये लोग लीजेंड हैं और बड़े पर्दे पर उनकी प्रतिष्ठित कहानी को सिनेमाई कहानी का हिस्सा बनना मेरे लिए सम्मान की बात है। एक बार फिर आपके प्यार भरे संदेशों के लिए दिल की गहराई से धन्यवाद। कप्तान कबीर खान ने उस सपने को पूरा किया, जिसको आप सबने देखा था।’

कबीर खान द्वारा निर्देशित फिल्म 83 साल 1983 विश्वकप विजेता भारतीय किक्रेट टीम के पूर्व कैप्टन कपिल देव की बायोपिक है। फिल्म मे रणवीर सिंह कपिलदेव की भूमिका में हैं। वहीं दीपिका पादुकोण उनकी पत्नी रोमा का किरदार निभा रही हैं। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के अलावा फिल्म में ताहिर राज भसीन, जीवा सलीम, जतिन सरना, चिराग पाटिल, दिनकर शर्मा, निशांत दहिया, हार्डी संधू और पंकज त्रिपाठी भी अहम किरदार में नजर आने वाले हैं।यह फिल्म इस साल 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular