Monday, April 6, 2026
Homeमनोरंजन'83' का ट्रेलर रिलीज, रणवीर सिंह को मिल रहीं बधाइयां

’83’ का ट्रेलर रिलीज, रणवीर सिंह को मिल रहीं बधाइयां

साल 1983 में कपिल देव की अगुवाई वाली भारतीय क्रिकेट टीम के वर्ल्ड कप जीतने पर बनी रणवीर सिंह की मोस्ट अवेटेड फिल्म ’83’ का ट्रेलर मंगलवार को रिलीज हो गया। रिलीज होते ही ट्रेलर सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। ट्विटर पर तो ‘व्हाट ए रिलीज’ तक ट्रेंड करने लगा।

ट्रेलर में रणवीर सिंह की एक्टिंग की झलक देखकर पूरा बॉलीवुड उन्हें बधाइयां दे रहा हैं। फिल्म में रणवीर कपिल देव की भूमिका में हैं। ट्रेलर देखकर साफ तौर पर अंदाजा लगाया जा सकता है कि उन्होंने खुद को कपिल देव के व्यक्तित्व में ढालने में भरपूर मेहनत की है। कपिल देव ने ट्रेलर की खुले मन से प्रंशसा की है तो वहीं फैंस के साथ-साथ बॉलीवुड सेलीब्रिटीज भी ट्रेलर देखकर फिल्म की पूरी टीम को बधाई दे रही हैं।

83 के ट्रेलर को शेयर करते हुए कपिल देव ने लिखा कि “मेरी टीम की कहानी, फिल्म 83 का ट्रेलर हिंदी में रिलीज हो चुका है। फिल्म सिनेमाघरों में 24 दिसंबर से हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषा में रिलीज होगी। फिल्म 3डी में भी उपलब्ध होगी।”

आर माधवन ने भी सोशल मीडिया पर ट्रेलर शेयर कर इसे मास ब्लॉक बस्टर बताते हुए रणवीर को ब्रिलिएंट कहा।

निर्माता-निर्देशक करण जौहर ने ट्विटर हैंडल से ट्रेलर को शेयर करते हुए लिखा, फिल्म के कास्ट और पूरी क्रू को बधाई। इस ट्रेलर को देखकर रोंगटे खड़े हो गए। यह बहुत भावुक और उत्तेजित करने वाला है। उन्होंने निर्देशक कबीर खान की तारीफ करते हुए रणवीर सिंह से कहा कि तुम तो अपने बेहतरीन अनुभव के कारण कपिल देव ही बन गए हो। बधाई हो।

अभिनेत्री आलिया भट्ट ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर ट्रेलर शेयर करते हुए लिखा कि इसे देखकर तो मैं हैरान हूं। मैं पूरी फिल्म देखने के लिए और इंतजार नहीं कर सकती।

RELATED ARTICLES

Most Popular