Tuesday, February 17, 2026

वाराणसी: मदरसे के छात्रों ने ली अभाविप की सदस्यता, दिखाया उत्साह

Madarsa students took membership of ABVP

बोले -परिषद से जुड़कर राष्ट्र पुनर्निर्माण में हम भी देंगे योगदान

वाराणसी (हि.स.)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् काशी महानगर की ओर से चलाये जा रहे सदस्यता अभियान में बुधवार को सुखद नजारा देखने को मिला। अभियान में पड़ाव स्थित मदरसे में शिक्षा ग्रहण करने वाले विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ विद्यार्थी परिषद की सदस्यता ग्रहण की। मदरसे के छात्रों ने सदस्यता ग्रहण कर कहा कि परिषद् से जुड़कर हम राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देंगे।

परिषद के प्रदेश सह मंत्री शुभम कुमार सेठ ने बताया कि सदस्यता अभियान 30 सितम्बर गुरूवार तक चलेगा। विद्यार्थी परिषद् के नारे ज्ञान, शील और एकता का लक्ष्य लेकर कार्यकर्ता छात्रों,अध्यापकों तक पहुंच रहे है।

शुभम ने कहा कि परिषद् न केवल भारत अपितु पूरे विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है। परिषद् का मूल उद्देश्य राष्ट्र पुनर्निर्माण है। परिषद् ने अपने स्थापनाकाल से ही छात्रहित और राष्ट्रहित से जुड़े प्रश्नों को प्रमुखता से उठाया है और देशव्यापी आन्दोलनों का नेतृत्व किया है। समय-समय पर विद्यार्थी परिषद् शिक्षा के व्यवसायीकरण के खिलाफ भी आवाज उठाता रहा है।

सदस्यता अभियान में आकाश सेठ, राकेश विश्वकर्मा, फैजी खान,अकरम अहमद, जाविर आलम, सद्दाम अंसारी, अशफाक अंसारी ने बढ़-चढ़ कर भागीदारी की।

RELATED ARTICLES

Most Popular