Friday, March 27, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबलरामपुर75 वें “गणतंत्र दिवस” के शुभ अवसर पर पुलिस लाईन परेड ग्राउण्ड...

75 वें “गणतंत्र दिवस” के शुभ अवसर पर पुलिस लाईन परेड ग्राउण्ड में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली गयी

रोहित कुमार गुप्ता

बलरामपुर। शुक्रवार को 75 वें “गणतंत्र दिवस” के शुभ अवसर मुख्य अतिथि जिलाधिकारी बलरामपुर अरविंद सिंह द्वारा पुलिस अधीक्षक बलरामपुर केशव कुमार एवं अन्य जनप्रतिनिधियो की उपस्थिति में पुलिस लाईन परेड ग्राउण्ड में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली गयी तत्पश्चात परेड का निरीक्षण कर परेड के मंच से गुजरने पर “दाहिने देख” की कार्यवाही का अभिवादन स्वीकार किया गया।
परेड मुख्य अतिथि जिलाधिकारी द्वारा सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा पूर्वक अपने दायित्वों व कर्तव्यों के निर्वहन हेतु शपथ दिलायी गयी व महोदय द्वारा शांति एवं सद्भावना के प्रतीक स्वरूप आकाश में गुब्बारे छोड़े गए। परेड में पुरुष एवं महिला पुलिसकर्मियों की टोलियों में SSB, NCC व जनपदीय पुलिस बल, रेडियो पुलिस, एण्टी रोमियो टीम( मिशन शक्ति टीम ) आपात सेवा 112 की दो पहिया व चार पहिया पीआरवी, स्वाट टीम/ SOG, AHTU टीम, दंगा नियंत्रण/ QRT वाहन, फायर सर्विस आदि शामिल रहीं। इस दौरान जनपद के स्कूली बच्चो द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम करने वाले बच्चो को प्रशस्ति पत्र देकर उनका उत्साह वर्धन किया गया।इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी, अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी, उपजिलाधिकारी, समस्त क्षेत्राधिकारी तथा पुलिस व प्रशासन के समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण के साथ-साथ स्थानीय नागरिक गण उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular