जानकी शरण द्विवेदी
गोंडा। कैसरगंज से भाजपा सांसद बृज भूषण शरण सिंह कहा है कि देश पर 90 बार धारा 356 का इस्तेमाल करके 72 बार चुनी हुई सरकारों को गिराने वाली कांग्रेस आज नैतिकता और लोकतंत्र की दुहाई दे रही है। कांग्रेस को अपने गिरेबान में झांकना चाहिए और न्याय पालिका का सम्मान करना चाहिए। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल के एक वर्ष पूरा होने के अवसर पर जिला पंचायत में आयोजित एक कार्यक्रम के उपरान्त पत्रकारों से वार्ता करते हुए भाजपा सांसद ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की दादी तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 1975 में अदालत के फैसले के बाद देश पर आपातकाल थोप दिया था। आज इनके पास इमरजेंसी लगाने की ताकत नहीं है, तो सड़क पर उतरकर आंदोलन कर रहे हैं अन्यथा देश में इमरजेंसी लगा चुके होते। उन्होंने सवाल किया कि कांग्रेस ने न्यायपालिका का सम्मान कब किया है? उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश में 90 बार धारा 356 का इस्तेमाल किया, जिसके माध्यम से 72 बार चुनी हुई सरकारों को बर्खास्त कर दिया गया। आज तो एक सांसद की कुर्सी गई है। आप चुनी हुई राज्य सरकारों को खा गए हैं। उन्होंने राहुल गांधी को सलाह दिया कि उन्हें न्यायपालिका के फैसले का सम्मान करना चाहिए। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल खुद भी भयभीत हैं। उनके दो सहयोगी जेल यात्रा पर हैं। वह भाजपा से सख्त नाराज हैं। वह दूसरे के कंधे पर रखकर बंदूक चलाने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि संभव है, उनकी भी यात्रा बन जाए। शायद इसी भय से उन्होंने अपने पास कोई भी विभाग नहीं रखा है। उनको इस बात का भय सता रहा है कि कुछ और मंत्री यात्रा पर जाने वाले हैं। भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में मोदी जी के अलावा किसी के लिए कोई वैकेंसी नहीं है। एक सवाल के जवाब में कहा कि यदि राहुल गांधी के समर्थन में कांग्रेस के अन्य सांसद इस्तीफा देते हैं, तो गोंडा के जनप्रतिनिधि इसका स्वागत करेंगे। इससे पूर्व योगी सरकार की उपलब्धियों पर आधारित एक पुस्तक का विमोचन भी मौजूद जनप्रतिनिधियों ने किया। इस मौके पर पूर्व मंत्री रमापति शास्त्री, विधायक सदर प्रतीक भूषण सिंह, विधायक गौरा प्रभात वर्मा, विधायक तरबगंज प्रेम नारायण पाण्डेय, भाजपा जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप, जिलाधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार, मुख्य विकास अधिकारी एम. अरुन्मोली, अपर जिलाधिकारी सुरेश कुमार सोनी आदि उपस्थित रहे।
यह भी पढें : तीन सगे भाइयों को आजीवन कारावास
*प्रिय मित्रों*
*अपने शहर गोंडा की आवाज “रेडियो अवध” को सुनने के लिए इस लिंक पर क्लिक करके अपने एंड्रॉयड फोन पर डाउनलोड करें Radio Awadh 90.8 FM ऐप*
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.radioawadh.radioawadh
*और रोजाना प्रातः 06 बजे से आरजे राशि के साथ सुनें भक्ति संगीत का कार्यक्रम “उपासना” और 07 बजे से “गोनार्द वाणी” में सुनें निर्गुण भजन, मध्यान्ह 12 बजे और शाम 06 बजे आरजे कबीर के साथ सुनें फरमाइशी फिल्मी नगमों का कार्यक्रम “Hello Gonda”, दोपहर 1 बजे से आरजे खुशी के साथ सुनें महिलाओं पर आधारित कार्यक्रम “आधी दुनिया”, रात 9 बजे से आरजे कनिका के साथ करिए प्यार मोहब्बत की बातें कार्यक्रम “सुधर्मा”(देवराज इंद्र की सभा का नाम जिसमें अप्सराएं रंगारंग प्रस्तुति देती थीं) में।*
*इसके अलावा दिन भर सुनिए आरजे नील, आरजे शजर, आरजे अभिषेक, आरजे राहुल द्वारा प्रस्तुत रंगारंग और ज्ञानवर्धक कार्यक्रम। तो डाउनलोड करना न भूलें और दिन भर आनंद लें विविध कार्यक्रमों का।*
*रेडियो अवध ऐप के Schedule पर जाकर दिन भर प्रसारित होने वाले कार्यक्रमों का विवरण देख सकते हैं। साथ ही अपने मन पसंद गाने सुनने के लिए हमें शाम 6 से 7 बजे के मध्य 9565000908 पर कॉल कर सकते हैं।*
Informer की आवश्यकता
गोंडा में जल्द लॉन्च हो रहे Radio Awadh को जिले के सभी कस्बों और न्याय पंचायतों में सूचनादाता (Informer) की आवश्यकता है। गीत संगीत व रेडियो जॉकी के रूप में अपना कैरियर बनाने के इच्छुक जिले के निवासी युवक युवतियां भी संपर्क कर सकते हैं : 9452137310 (केवल वॉट्स ऐप मैसेज) अथवा मेल jsdwivedi68@gmail.com
क्या आप आरजे बनना चाहते हैं?
रेडियो जॉकी (RJ) के रूप में अपना करियर बनाने के इच्छुक युवक युवतियों के सहयोग के लिए तैयार है रेडियो अवध 90.8! प्रशिक्षण के लिए संपर्क करें : 9554000908
