राज्य डेस्क
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने सोमवार को आईपीएस व आईएएस अफसरों की बड़ी संख्या में तबादले किए हैं। सुबह आईपीएस अफसरों को पदोन्नति दी गई। दोपहर तक 17 आईएएस अफसरों का तबादला आदेश जारी किया गया। शाम आते-आते 18 आईपीएस अफसरों का तबादला कर दिया गया है। दुर्ग आईजी को रायपुर आईजी बनाया गया है, लेकिन दुर्ग आईजी की जिम्मेदारी अभी किसी को नहीं दी गई है। तबादलों में आईजी, डीआईजी, एसपी व एएसपी व सिटी एसपी शामिल हैं। छत्तीसगढ़ गृह विभाग के अवर सचिव मनोज कुमार श्रीवास्तव के हस्ताक्षर से जारी आदेश के मुताबिक आनंद झाबड़ा आईजी रायपुर रेंज से आईजी (गुप्त वार्ता) पीएचक्यू रायपुर, ओम प्रकाश पाल आईजी दुर्ग रेंज से आईजी रायपुर रेंज, बीएस ध्रुव डीआईजी पीएचक्यू से डीआईजी छसबल, बस्तर रेंज जगदलपुर, डीके गर्ग सेनानी 19वीं वाहिनी से डीआईजी छसबल, बिलासपुर रेंज, बिलासपुर, अमित तुकाराम कांबले एसपी सरगुजा से सेनानी चौथी वाहिनी छसबल माना रायपुर, डीआर आंचला एसपी मुंगेली से सेनानी 14वीं वाहिनी छसबल बालोद, विजय अग्रवाल एसपी जशपुर से एसपी जांजगीर-चांपा, रामकृष्ण साहू एसपी बलरामपुर से एसपी सूरजपुर, अभिषेक पल्लव एसपी जांजगीर-चांपा से एसपी दुर्ग बनाए गए हैं। इसी तरह मोहित गर्ग 14वीं वाहिनी छसबल बालोद से एसपी बलरामपुर, भावना गुप्ता एसपी सूरजपुर से एसपी सरगुजा (अंबिकापुर), चंद्रमोहन सिंह सेनानी चौथी वाहिनी छसबल माना रायपुर से एसपी मुंगेली, राजेश अग्रवाल सहायक पुलिस महानिरीक्षक से एसपी जशपुर, अंजनेय वार्ष्णेय एएसपी (आपरेशन) सुकमा से एसपी बीजापुर, जितेंद्र कुमार यादव नगर पुलिस अधीक्षक एएसपी (ऑपरेशन) भानुप्रतापपुर, योगेश कुमार पटेल नगर पुलिस अधीक्षक रायगढ़ से एएसपी (ऑपरेशन) दंतेवाड़ा, किरण गंगाराम चव्हाण सिटी एसपी जगदलपुर से एएसपी (ऑपरेशन) सुकमा, पुष्कर शर्मा सिटी एसपी अंबिकापुर से एएसपी (ऑपरेशन) नारायणपुर किया गया है।
यह भी पढें : अपात्र राशन कार्ड धारकों में खौफ, समर्पित होने लगे कार्ड
दो जिलों के कलेक्टर बदले गए, 5 में OSD नियुक्त
इसी प्रकार राज्य शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के 17 अधिकारियों की नई पदस्थापना कर उनके प्रभार बदले है। शासन द्वारा छत्तीसगढ़ में प्रस्तावित 5 नए जिलों के गठन की प्रशासनिक प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। सामान्य प्रशासन विभाग ने पांच प्रस्तावित जिलों के लिए विशेष कर्त्तव्यस्थ अधिकारियों (ओएसडी) की नियुक्ति कर दी। यही अफसर बाद में इन जिलों के कलेक्टर भी बनेंगे। सीएम भूपेश द्वारा 17 अप्रैल को घोषित नया जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई के लिए भी ओएसडी नियुक्त किया गया है। ओएसडी नवगठित जिलों में प्रशासनिक गतिविधियां का संचालन करेंगे। छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय महानदी भवन से जारी आदेश के अनुसार अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू गृह एवं जेल विभाग, इलेक्ट्रानिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी, वाणिज्य एवं उद्योग विभाग (रेल लाइन परियोजनाएं) अपर मुख्य सचिव, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को केवल अपर मुख्य सचिव गृह एवं जेल विभाग के प्रभार से मुक्त करते हुए अपर मुख्य सचिव वन विभाग का प्रभार सौंपा गया है। साहू के शेष प्रभार यथावत रहेंगे। सामान्य प्रशासन विभाग के आदेशानुसार मनोज पिंगुआ प्रमुख सचिव वाणिज्य एवं उद्योग तथा सार्वजनिक उपक्रम विभाग तथा अतिरिक्त प्रभार विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी सह निवेश आयुक्त, छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम, प्रमुख सचिव वन विभाग, प्रमुख सचिव आवासिय आयुक्त, छत्तीसगढ़ भवन नई दिल्ली को केवल प्रमुख सचिव वन विभाग के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त किया गया है। पिंगुआ को प्रमुख सचिव गृह एवं जेल विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। पिंगुआ के शेष प्रभार यथावत रहेंगे। एस. भारतीदासन सचिव मुख्यमंत्री तथा अतिरिक्त प्रभार सचिव, मुख्यमंत्री तथा अतिरिक्त प्रभार सचिव, कृषि (उद्यानिकी, मत्स्यपालन, दुग्ध पालन गोठान), नोडल अधिकारी, नरवा, गरूवा घुरूवा बाड़ी एवं छत्तीसगढ़ गोधन न्याय योजना को केवल कृषि (उद्यानिकी, मत्स्यपालन, दुग्ध (पालन, गोठान) विभाग नोडल अधिकारी, नरखा, गरूवा, घुरूवा, बाड़ी एवं छत्तीसगढ़ गोधन न्याय योजना के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त करते हुए सचिव, स्कूल शिक्षा विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। दासन के शेष प्रभार यथावत रहेंगे। जनक प्रसाद पाठक विशेष सचिव, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ महानिरीक्षक, पंजीयन एवं मुद्रांक तथा संचालक, भू-अभिलेख व संचालक, मुद्रण एवं लेखन सामग्री का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। डॉ. प्रियंका शुक्ला विशेष सचिव, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग तथा अतिरिक्त प्रभार मिशन संचालक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, आयुष संचालक को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ संचालक, नगरीय प्रशासन एवं विकास का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। डॉ. प्रियंका शुक्ला, द्वारा संचालक, नगरीय प्रशासन एवं विकास कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से अलरमेलमंगई डी. सचिव नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग तथा अतिरिक्त प्रभार संचालक, नगरीय प्रशासन एवं विकास, सचिव वित्त विभाग अध्यक्ष पेंशन निराकरण समिति केवल संचालक, नगरीय प्रशासन एवं विकास के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त होंगी। उनके शेष प्रभार यथावत रहेंगे।
यह भी पढें : श्रीलंका में भी होगा पाकिस्तान जैसा सियासी घमासान?
डॉ.तंबोली नवा RDA के CEO
राज्य शासन ने डॉ. तंबोली अय्याज फकीरभाई आयुक्त छग गृह निर्माण मंडल तथा अतिरिक्त प्रभार मुख्य कार्यपालन अधिकारी नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण को अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यंत मुख्य कार्यपालन अधिकारी, नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण के पद पर पदस्थ करते हुए नोडल अधिकारी, नरवा, गरूवा, घुरवा, बाड़ी एवं छत्तीसगढ़ गोधन न्याय योजना का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया। डॉ. तंबोली अय्याज फकीरभाई, द्वारा मुख्य कार्यपालन अधिकारी नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण का पदभार ग्रहण करने के दिनांक से सीईओ नया रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण के असंवर्गीय पद को राज्य शासन, भारतीय प्रशासनिक सेवा (वेतन) नियमावली, 2016 के नियम-12 के तहत प्रतिष्ठा एवं जिम्मेदारी में भारतीय प्रशासनिक सेवा के प्रवर श्रेणी वेतनमान के संदर्गीय पद के समकक्ष घोषित किया है। अवनीश कुमार शरण संचालक, तकनीकी शिक्षा, रोजगार एव प्रशिक्षण तथा अतिरिक्त प्रभार मुख्य कार्यपालन अधिकारी राज्य कौशल विकास अभिकरण को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ मिशन संचालक, राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, रायपुर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। धर्मेश कुमार साहू, संचालक, भू-अभिलेख तथा संचालक, मुद्रण एवं लेखन सामग्री को अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यंत आयुक्त, छग गृह निर्माण मंडल के पद पर पदस्थ किया गया है। धर्मेश साहू से द्वारा आयुक्त छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल का पदभार ग्रहण करने के दिनांक से आयुक्त छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के असंवर्गीय पद को राज्य शासन भारतीय प्रशासनिक सेवा (वेतन) नियमावली, 2016 के नियम-12 के तहत प्रतिष्ठा एवं जिम्मेदारी में भारतीय प्रशासनिक सेवा के कनिष्ठ प्रशासनिक वेतनमान के सवर्गीय पद के समकक्ष घोषित किया है।
यह भी पढें : मोहब्बत का खौफनाक अंत, पहले भरी मांग फिर खत्म कर ली जिंदगी
सुश्री इफ्फत आरा महानिरीक्षक पंजीयन एवं मुद्राक तथा अतिरिक्त प्रभार मिशन संचालक राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन को कलेक्टर जिला सूरजपुर बनाया गया है। गौरव कुमार सिंह कलेक्टर सूरजपुर को मुंगेली कलेक्टर बनाया गया है। अजीत वसंत कलेक्टर जिला मुंगेली को आवासीय आयुक्त छग भवन, नई दिल्ली के पद पर पदस्थ किया गया है। जगदीश सोनकर संयुक्त सचिव वन विभाग को अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यंत विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी, जिला-खैरागढ़-छुईखदान-गंडई के पद पर पदस्थ किया गया है। पीएस ध्रुव संयुक्त सचिव, समाज कल्याण विभाग तथा अतिरिक्त प्रभार संयुक्त सचिव, महिला एवं बाल विकास विभाग को विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी जिला मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर के पद पर पदस्थ किया गया। एस जयवर्धन आयुक्त नगर पालिक निगम रायगढ़ को विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी, जिला मोहला मानपुर चौकी के पद पर पदस्थ किया गया है। डी. राहुल वेंकट उप सचिव तथा विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग तथा अतिरिक्त प्रभार महाप्रबंधक (प्रशासन) छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विस कार्पोरेशन लिमिटेड को विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के पद पर पदस्थ किया गया। सुश्री नुपूर राशि पन्ना अपर कलेक्टर दुर्ग तथा अतिरिक्त प्रभार विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी चंदूलाल चंद्राकर स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय दुर्ग को विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी जिला सक्ती के पद पर पदस्थ किया गया है। संबित मिश्रा अनुविभागीय अधिकारी धरमजयगढ़ जिला रायगढ़ को आयुक्त नगर पालिक निगम रायगढ़ के पद पर पदस्थ किया गया है।
यह भी पढें : डिप्टी सीएम के बेटे ने 48 के खिलाफ लिखाया मुकदमा
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
