कानपुर देहात (हि.स.)। जनपद में बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग के अन्तर्गत जनपद में राष्ट्रीय पोषण माह के शुभारंभ के अवसर पर नव निर्मित 64 आंगनबाड़ी केंद्रों का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में अकबरपुर विधायिका जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी कई अधिकारी गण मौजूद रहे।
इसके अन्तर्गत पोषण वाटिकाऐं बनायी जायेगी तथा गर्भवती महिलाओं, बच्चों आदि का वजन किया जायेगा, साथ ही पोषण युक्त रेसिपी की जानकारी दी जायेगी। इस महत्वपूर्ण मौके पर बोलते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि शासन का उद्देश्य है कि देश/प्रदेश की आधी आबादी स्वस्थ्य रहे, प्रसन्न रहे और देश की प्रगति में योगदान दे सके। इसके लिए जरूरी है कि उनका पोषण ऐसा हो कि वे शारीरिक व मानसिक रूप से मजबूत बन सके।
जिलाधिकारी ने कहा कि शासन का उद्देश्य है कि प्रत्येक आंगनबाड़ी केन्द्र का अपना भवन हो इसी उद्देश्य के तहत 64 भवनों का निर्माण कराया गया है। मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पाण्डेय ने कहा कि आंगनबाड़ी केन्द्र की महिलाऐं घर-घर जाकर जो पोषण का संदेश पहुंचा रही है। उसको आत्मसात हर महिला करें, आपके हाथ में जो स्मार्टफोन है उसमें पोषण का एप डाउनलोड कर उससे नई उम्र की बालिकाऐं लाभ उठाएं, साथ ही अपने घर में अगर कोई गर्भवती महिला है तो उसको भी इसकी जानकारी उलपब्ध करायें।
इस मौके पर मुख्य अतिथियों द्वारा पांच गर्भवती महिलाओं की गोदभराई की गयी इनमें से सोनी, सुमन, पिंकी, संजू, सुनीता रहीं। इसके साथ ही चार बच्चों का अन्नप्राशन कराया गया, इनमें से गौतमी, मानवी, अंकुश, आयुष रहें।
इस मौके पर जिला कार्यक्रम अधिकारी राकेश यादव, ग्राम प्रधान, एक्सीएन आरईएस, बड़ी संख्या में आगनबाड़ी कार्यकत्री उपस्थित रहीं।
