राज्य डेस्क
जयपुर। राजस्थान के भरतपुर में आठ बच्चों की एक मां को एक 58 वर्षीय बुजुर्ग से प्रेम हो गया और वह अपने प्रेमी के साथ रहने चली गई। खास बात यह है कि 58 वर्षीय प्रेमी के चार बच्चे हैं। यहां तक कि प्रेमी के पोते की भी शादी हो चुकी है। दरअसल महिला के पति ने महिला के प्रेमी के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कराया था, जिस पर पुलिस ने महिला को दस्तयाब कर कोर्ट में पेश किया, लेकिन कोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के घर जाने पर सहमति जताई। मामला भरतपुर के कैथवाड़ा थाना इलाके के गांव नीमला का है। यहां की रहने वाली 45 वर्षीय साहूनी को अपने पड़ोसी साहुन के साथ प्यार हो गया था और वह अपने प्रेमी के साथ रहने के लिए उसके घर चली गई थी। वहीं महिला के पति फारूक ने प्रेमी के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कराया था। शिकायत के बाद पुलिस ने महिला को दस्तयाब कर कोर्ट में पेश किया था। इस दौरान महिला के बच्चे भी थाने पहुंच गए थे और अपनी मां को समझाने की काफी कोशिश की लेकिन महिला नहीं मानी और अपने प्रेमी के साथ जाने की इच्छा जताई। जानकारी के मुताबिक, 58 वर्षीय प्रेमी के चार बच्चे हैं और वे भी शादीशुदा हैं। कैथवाड़ा थाना प्रभारी राम नरेश के मुताबिक, महिला के पति फारूक ने जो एफआईआर दर्ज कराई थी उसमें आरोप लगाया था कि उसकी पत्नी का अपहरण पड़ोसी साहुन ने कर लिया है। पत्नी को वापस लेने के लिए गांव में पंच पटेलों से भी बात की गई थी, लेकिन महिला ने उनकी एक न सुनी। उसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। लेकिन महिला ने कोर्ट में वापस पति के साथ जाने से साफ इनकार कर दिया।
यह भी पढ़ें : पटियाला दंगा : कर्फ्यू के बीच इन बड़े अधिकारियों पर गिरी गाज
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
