Wednesday, January 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेश50 हजार के इनामी शशिकांत की पत्नी मनु भी हिरासत में

50 हजार के इनामी शशिकांत की पत्नी मनु भी हिरासत में

प्रादेशिक डेस्क

कानपुर। विकास दुबे के ममरे भाई शशिकांत पांडेय की पत्नी मनु उर्फ पिंकी की तीन कॉल रिकॉर्डिंग वायरल होने के बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। साक्ष्य छिपाने और आरोपितों का सहयोग देने में उसकी भूमिका पर पूछताछ शुरू कर दी है। बिकरू कांड के अगले ही दिन पुलिस ने विकास के मामा प्रेम प्रकाश पांडेय को एनकाउंटर में मार गिराया था। उसके बेटे शशिकांत पांडेय को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। जांच के दौरान उसकी पत्नी पिंकी के मोबाइल से कई अहम साक्ष्य मिले हैं। कॉल रिकॉर्डिंग से साफ हुआ है कि वारदात के बाद उसने पति की मदद की और साक्ष्य छिपाने में सहयोग किया। झूठ बोलकर लगातार पुलिस को गुमराह करती रही। इसके चलते चौबेपुर पुलिस ने मनु को हिरासत में लिया है। एसपी ग्रामीण बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने इसकी पुष्टि की है।
पुलिस का कहना है कि बिकरू में हमला होने पर सीओ देवेंद्र पाण्डेय बाउंड्री फांदकर शशिकांत के घर में कूद गए थे। वहां मौजूद मनु और उसकी सास के शोर मचाने पर ही विकास के गुर्गों ने अंदर जाकर सीओ की निर्मम हत्या कर दी थी। शशिकांत की पत्नी की भूमिका संदिग्ध मिलने के बाद पुलिस ने हत्याकांड में फरार अन्य आरोपितों के घर में दोबारा छापेमारी की। उनके घर में मौजूद महिलाओं को हिरासत में लेकर फिर पूछताछ की जा रही है। सभी के मोबाइल जांच के लिए कब्जे में लिए हैं। कॉल डिटेल चेक की जा रही है। अगर आरोपितों की मदद में उनकी संलिप्तता मिली तो जेल भेजा जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular