Monday, February 16, 2026
Homeउत्तर प्रदेश50 हजार का इनामी बदमाश सुरेंद्र कालिया कोलकाता से गिरफ्तार

50 हजार का इनामी बदमाश सुरेंद्र कालिया कोलकाता से गिरफ्तार

हरदोई। कछौना से जिला पंचायत सदस्य और लखनऊ में रेलवे के ठेेके लेने वाला 50 हजार का इनामी बदमाश सुरेंद्र कालिया को शनिवार को कोलकाता से गिरफ्तार हुआ है। इससे पहले उसकी पत्नी  सुरेंद्र पत्नी पत्नी रीता शुक्ला और उसके दो अन्य साथियों को गिरफ्तार किया था। 

पुलिस के मुताबिक, 13 जुलाई को आलमबाग के चंद्र नगर स्थित अजंता हॉस्पिटल से निकलते समय सुरेंद्र कालिया पर फायरिंग हुई थी। पड़ताल में यह फायरिंग खुद सुरेंद्र कालिया द्वारा कराई गई थी। इस मामले में लखनऊ पुलिस ने कुछ आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वही, सुरेंद्र कालिया सहित चार लोगों की तलाश की जारी थी।  लखनऊ कमिश्नर ने सुरेंद्र कालिया पर पचास हजार का इनाम घोषित किया था। 

RELATED ARTICLES

Most Popular