Monday, March 23, 2026
Homeराज्य50 साल के शख्स ने 24 वर्ष की युवती को बताया अपनी...

50 साल के शख्स ने 24 वर्ष की युवती को बताया अपनी पत्नी!

21 साल पहले शादी का दावा, 30 लाख न देने पर जान से मारने की धमकी

राज्य डेस्क

भोपाल। मध्यप्रदेश के शाजापुर जिले से एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। यहां एक अधेड़ ने अपने से आधी उम्र की युवती को अपनी पत्नी बताया है। अधेड़ ने युवती और उसके पति के साथ अभद्रता भी की है और जान से मारने की धमकी दी है। मध्यप्रदेश के शाजापुर जिले में एक 50 वर्षीय शख्स ने दावा किया है कि 24 साल की एक युवती उसकी पत्नी है और 21 साल पहले दोनों का विवाह हुआ था। इसके साथ ही उसने युवती के पति से 30 लाख रुपये की मांग की और न देने पर जान से मारने की धमकी दी है। युवती की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली गई है। युवती का कहना है कि अगर मेरी शादी 21 साल पहले हुई थी तो क्या तीन साल की उम्र में ही मेरा विवाह हो गया था। जिले के सेतखेड़ी निवासी संगीता मंगलवार को अपने पति भेरुसिंह गुर्जर के साथ पुलिस अधीक्षक (एसपी) के कार्यालय पहुंची थीं। 24 वर्षीय संगीता ने एसपी को बताया कि आगर जिले के पचेटी का रहने वाला मेहरबान सिंह मुझे अपनी पत्नी बता रहा है। संगीता ने बताया कि मेरी शादी 25 जून 2021 को भेरुसिंह के साथ हुई। तभी से वह ऐसा कर रहा है। वह कह रहा है कि 21 साल पहले शादी हुई थी तो क्या तीन साल की उम्र में मेरी शादी हुई थी। संगीता ने अपनी शिकायत में कहा है कि वह बार-बार घर आतर तोड़फोड़ करता है। उसने पति से 30 लाख रुपये की मांग भी की है और न देने पर जान से मारने की धमकी दी है। युवती ने यह आरोप भी लगाया कि इसे लेकर पुलिस से कई बार शिकायत की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिले के अतिरिक्त एसपी आरएस प्रतजापति ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। बुधवार को पुलिस टीम उसे गिरफ्तार करने आगर गई है।

यह भी पढ़ें : तीन मासूम बेटों संग पत्नी की हत्या करने वाला युवक गिरफ्तार

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular