Sunday, April 12, 2026
Homeखेल44 वें विश्व शतरंज ओलंपियाड 2022 की मेजबानी करेगा भारत

44 वें विश्व शतरंज ओलंपियाड 2022 की मेजबानी करेगा भारत

चेन्नई(हि.स.)। भारत आगामी 44 वें विश्व शतरंज ओलंपियाड 2022 की मेजबानी करेगा। अखिल भारतीय शतरंज महासंघ (एफएआईसी) ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि इस टूर्नामेंट का आयोजन चेन्नई में किया जाएगा।

एआईसीएफ ने ट्वीट किया, “यह अब आधिकारिक है … भारत चेन्नई में 44 वें विश्व शतरंज ओलंपियाड 2022 की मेजबानी करेगा !!”

अंतरराष्ट्रीय शतरंज महासंघ (फीडे) द्वारा शतरंज ओलंपियाड और अन्य सभी आधिकारिक प्रतियोगिताओं को यूक्रेन पर अपने सैन्य अभियानों के कारण रूस से दूर ले जाने के बाद भारत ने टूर्नामेंट की मेजबानी करने के लिए बोली लगाई थी। शतरंज ओलंपियाड 2022, 26 जुलाई से 8 अगस्त तक होने वाला था।

इस बीच, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने भी इस उपलब्धि पर खुशी जताई और इसे ‘गर्व का क्षण’ बताया।

स्टालिन ने ट्वीट किया, “खुशी है कि भारत की शतरंज राजधानी 44वें शतरंज ओलंपियाड की मेजबानी करने के लिए तैयार है! तमिलनाडु के लिए गर्व का क्षण! चेन्नई दुनिया भर के सभी किंग्स और क्वीन्स का गर्मजोशी से स्वागत करता है!”

विश्वनाथन आनंद और मैग्नस कार्लसन के बीच 2013 में चेन्नई में विश्व चैंपियनशिप मैच के बाद 44वां शतरंज ओलंपियाड 2022 देश में आयोजित होने वाला दूसरा बड़ा विश्व आयोजन होगा।

सुनील

RELATED ARTICLES

Most Popular