Thursday, February 19, 2026
Homeउत्तर प्रदेश41 वर्ष के राजनैतिक जीवन में मुकदमा नहीं हुआ, ये राजनीतिक द्वेष...

41 वर्ष के राजनैतिक जीवन में मुकदमा नहीं हुआ, ये राजनीतिक द्वेष : प्रमोद तिवारी

लखनऊ (हि.स.)। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि मेरे 41 साल के राजनैतिक जीवन में कोई भी मुकदमा मेरे ऊपर दर्ज नहीं हुआ। अभी सिर्फ राजनीतिक द्वेष के कारण मुझ पर और मेरी पुत्री आराधना मिश्रा मोना के विरुद्ध मुकदमा हुआ।

हमें न्यायपालिका, पत्रकारिता एवं कार्यपालिका पर पूरा भरोसा है। निष्पक्ष जांच के बाद सच्चाई सभी के सामने आ जायेगी। एक बार पुनः हम विनम्रतापूर्वक आप सभी कांग्रेसजनों एवं उत्तर प्रदेश की जनता को जिन्होंने दलों के बंधन तोड़कर हमारा समर्थन किया है, उनके प्रति आभार व्यक्त करते हैं।

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की महासचिव एवं उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका के निर्देशन में पूरे प्रदेश में कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता ने शांतिपूर्ण ढंग से राज्यपाल को ज्ञापन सौंपने का काम किया है। उन्होंने कहा कि सांसद संगम लाल ने अपनी सुरक्षा बढ़वाने के लिए छह झूठी रिपोर्ट पहले से लिखवायी है। इसमें प्रयागराज जाते समय अज्ञात लोगों द्वारा उनकी गाड़ी का पीछा करना, घर पर भाई के ऊपर हमला होने, अज्ञात लोगों के घर आने, दुबई से अज्ञात हमलावरों की धमकी देने जैसे मामलों में उन्होंने एफआईआर लिखवायी और जो जांच में झूठी मिली।

RELATED ARTICLES

Most Popular