Friday, February 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेश4 DM समेत 31 IAS एवं 35 IPS अधिकारियों के तबादले

4 DM समेत 31 IAS एवं 35 IPS अधिकारियों के तबादले

राज्य डेस्क

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार ने एक बड़े फेरबदल में भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 31 अधिकारियों के तबादले किए हैं, जिनमें 14 जिलाधिकारी शामिल हैं। इसके अलावा, सरकार ने 11 पुलिस अधीक्षकों सहित भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 35 अधिकारियों के तबादले भी किये हैं। शनिवार देर रात जारी आदेश में मध्य प्रदेश सरकार ने होशंगाबाद, अशोक नगर, सागर, अलीराजपुर, धार, नरसिंहपुर, शहडोल, सीधी, मंदसौर, रायसेन, राजगढ़, विदिशा, बालाघाट और निवाड़ी जिलों के 14 जिलाधिकारियों को बदल दिया है। वहीं, एक अन्य आदेश में राज्य सरकार ने 11 जिलों- रीवा, कटनी, विदिशा, निवाड़ी, मंदसौर, अलीराजपुर, सीहोर, होशंगाबाद, रायसेन, बड़वानी एवं उमरिया के पुलिस अधीक्षकों का भी तबादला कर दिया है। इसके अलावा शहडोल, उज्जैन और बालाघाट जोन के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशकों और रीवा, होशंगाबाद और जबलपुर जोन के पुलिस महानिरीक्षकों के भी तबादले किए गए हैं। आदेश के अनुसार आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक रवि कुमार गुप्ता को पवन कुमार जैन के स्थान पर मध्य प्रदेश खेल एवं युवा कल्याण का नया संचालक बनाया गया है। जैन अब मध्य प्रदेश होमगार्ड के महानिदेशक होंगे।

यह भी पढ़ें : जेहादी हमले में 13 पुलिस कर्मियों की मौत

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular