Thursday, April 2, 2026
Homeउत्तर प्रदेश39 कम्पनियां देंगी 3700 पदों पर युवाओं को जॉब ऑफर

39 कम्पनियां देंगी 3700 पदों पर युवाओं को जॉब ऑफर

लखनऊ(हि. स.)। मुख्यमंत्री मिशन रोजगार योजना के बढ़ते कदम के तहत 10 अक्टूबर को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में अप्रेन्टिस व रोजगार मेले का आयोजन होगा,जिसमें 39 कम्पनियां 3700 से अधिक पदों पर युवाओं को जॉब ऑफर करेंगी।

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य आरएन त्रिपाठी ने गुरुवार को बताया कि 39 प्रतिष्ठित कम्पनियों में न्यूनतम वेतन 7700 से 29000 रुपये तक के वेतन पर जॉब के अवसर उपलब्ध होंगे तथा रोजगार के इच्छुक अभ्यर्थी 10 अक्टूबर की सुबह दस बजे से राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में प्रतिभाग कर सकते हैं। रोजगार मेले में आने वाले वाले अभ्यर्थियों को अपने साथ दो प्रति बायोडाटा एवं उसके साथ शैक्षिक योग्यता, तकनीकी योग्यता की छायाप्रति एवं आधार कार्ड की छायाप्रति साथ में लाना होगा।

उन्होंने बताया कि जो अभ्यर्थी मात्र हाईस्कूल एवं इण्टमीडिएट पास हैं, वे भी रोजगार मेला में प्रतिभाग कर रोजगार पा सकते हैं। जो अभ्यर्थी मात्र आईटीआई राजकीय अथवा निजी आईटीआई से पास हैं, वे भी रोजगार मेला में प्रतिभाग कर रोजगार पा सकते हैं। इसमें डिप्लोमा पास अभ्यर्थी को भी रोजगार मेला में प्रतिभाग करने का मौका मिलेगा। कौशल विकास से प्रशिक्षण प्राप्त भी रोजगार मेला में सम्मिलित होकर रोजगार पा सकते हैं।

शरद

RELATED ARTICLES

Most Popular