Monday, March 30, 2026
Homeखेल36वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तर प्रदेश को बास्केटबॉल में स्वर्ण, मुख्यमंत्री योगी...

36वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तर प्रदेश को बास्केटबॉल में स्वर्ण, मुख्यमंत्री योगी ने दी बधाई

-कबड्डी में भी उप्र की टीम ने पहली बार जीता है स्वर्ण पदक

लखनऊ (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों द्वारा गुजरात में हो रहे 36वें राष्ट्रीय खेलों में बास्केटबॉल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने टीम को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

आज़ादी के बाद पहली बार उत्तर प्रदेश ने सोमवार को बास्केटबॉल प्रतियोगिता में महाराष्ट्र को हरा कर स्वर्ण पदक जीता है। इस उपलब्धि के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बास्केट बाल टीम के कप्तान हर्ष डागर से फोन पर वार्ता कर बधाई दी।

इससे पहले रविवार को 36वें राष्ट्रीय खेलों में उप्र की कबड्डी टीम चैंपियन बनी थी। कबड्डी में भी उत्तर प्रदेश ने पहली बार स्वर्ण पदक जीता है। मुख्यमंत्री योगी ने उत्तर प्रदेश कबड्डी टीम को भी बधाई दी है। टीम के कप्तान राहुल चौधरी से फोन पर बात कर योगी ने पूरी टीम के खेल की सराहना की और शुभकामनाएं दीं।

दिलीप शुक्ल/दधिबल

RELATED ARTICLES

Most Popular