राज्य डेस्क
भोपाल। मध्य प्रदेश के जबलपुर के NH-30 के मझौली बायपास पर रविवार देर रात को एक भीषण व दर्दनाक हादसा हो गया। जहां एक तेज़ रफ़्तार स्कॉर्पियो रात के दो बजे के करीब फ्लाईओवर की रेलिंग को तोड़ते हुए लगभग 35 फीट नीचे जा गिरी। क्षतिग्रस्त गाड़ी की हालत ही हादसे की भयावहता दर्शा रही हैं। साथ ही वाहन सवार तीन दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दो अन्य दोस्तों की हालत गंभीर है।
जानकारी के अनुसार, इलाके के वार्ड नंबर छह में रहने वाले रूप सिंह के यहां अन्नप्राशन का कार्यक्रम था। इसी के तहत घर पर सभी रिश्तेदार-पड़ोसी जुटे थे। परिजनों के मुताबिक रूप सिंह का दूसरा बेटा शेखर अपने 5 अपने दोस्तों (अखिलेश ठाकुर, सनी पटेल, सोनू गुप्ता व रिंकू) के साथ देर रात पास के ही ढाबे पर चाय पीने गए थे। वे सभी ढाबे से लौट रहे थे, तभी मझौली बायपास के फ्लाईओवर पर गाड़ी अनियंत्रित हो गई। बताया जा रहा है कि, वाहन रूप सिंह का बेटा शेखर चला रहा था। इसके बाद स्कार्पियो फ्लाईओवर की 25 फीट की रेलिंग तोड़ते हुए 35 फीट नीचे जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि वाहन के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में शेखर, अखिलेश व सनी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रिंकू का पैर फ्रैक्चर हो गया है। उसके सिर व चेहरे में भी चोटें आई हैं। उसे मेडिकल रेफर कर दिया गया है। सोनू गुप्ता को हल्की चोटें आई थीं। हादसे के बाद सोनू ने ही हादसे की सूचना पुलिस को दी। जैसे ही हादसे की खबर घर पहुँची तो वहां कोहराम मच गया। खुशियों से भरे घर में दुःख का पहाड़ टूट पड़ा। घरवालों को भरोसा ही नहीं हो रहा था कि, उनके बच्चे अब इस दुनिया में नहीं रहे। परिजनों ने बताया कि, शेखर प्रॉपर्टी का काम करता था और उसके दो बच्चे हैं। शेखर अभी कुछ दिन पहले ही पिता बना था और उसकी बेटी के लिए यह कार्यक्रम रखा गया था। उसके बड़े भाई का निधन पहले ही हो गया था, इसके बाद पूरे परिवार की जिम्मेदारी शेखर के कन्धों पर थी।
यह भी पढें : जानिए एक मार्च से खुलने वाले स्कूलों का टाइम टेबल
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना Application निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310
